सुशांत के अधूरे सपने #Plant4SSR को पूरा करने अंकिता लोखंडे ने किया पौधा रोपण

Ankita Lokhande #Plant4ssr

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में हैं. अंकिता सुशांत के परिवार को शुरू से ही सपोर्ट कर रही है और उनके लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई के अधूरे सपनो को पूरा करने में लगी हुई है जिनमे से एक सपना था 1000 पौधे लगाना। श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जिसमे सुशांत के चाहने वाले ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर उनकी फोटो #Plant4SSR के साथ शेयर करे।

श्वेता सिंह के इस अभियान में अंकिता लोखंडे ने भी हिस्सा लिया वो अपनी माँ के साथ पौधे खरीदते हुए नजर आई साथ ही आज अंकिता ने अपने घर पर पौधा रोपण भी किया . इस दौरान की कई सारी फोटोज अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अंकिता ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है हाची और मम्मा। मेरा साथी लगभग हर चीज में। पौधा रोपण। यह हमारा तरीका है उसके सपनो को पूरा करके उसे याद करने का।सुशांत के लिए इस अभियान का हिस्सा बन कर अंकिता काफी खुश और संतुष्ट नजर आ रही है।

Ankita Lokhande Tree Plantation
Ankita Lokhande Tree Plantation for #Plant4SSR

साथ ही श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने फैंस से अपने आसपास के गरीबों को खाना खिलाने और सत्य के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। उन्होंने 12 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गरीबों को खाना खिलाने की अपील की थी इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने फैंस को धन्यवाद भी कहा।
श्वेता सिंह के फीड फूड फोर एसएसआर के अभियान मे अंकिता लोखंडे भी समर्थन कर रही हैं. अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर श्वेता सिंह कीर्ति के इस पोस्ट को शेयर किया है और लोगों से गरीब और बेघर को खाना खिलाने की अपील की है।

Ankita Lokhande

पवित्र रिश्ता शो के दौरान अंकिता और सुशांत एक दूसरे के करीब आये और दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों की जोड़ी को ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर पसंद किया जाता था। हालांकि तकरीबन 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2016 में दोनों अलग हो गए ।

Related posts