विराट संग अनुष्का दुबई में प्रेग्नेंसी फेज कर रही है एंजॉय

Virat & Anushka in dubai

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। स्टार कपल ने कुछ समय पहले एलान किया था कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों इन दिनों दुबई में हैं इन दिनों अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। विराट आईपीएल 2020 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का उनकी हौसला अफजाई कर रही हैं।

Anushka Enjoy in Dubai
Anushka Enjoy in Dubai

अनुष्का ने दुबई अपनी अपनी सनकिस्ड तस्वीरें शेयर की है, जिसमे मॉम टु बी अनुष्का पीच कलर की डांगरी में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का लिखती है पॉकेट फुल ऑफ़ सनशाइन।

विराट कोहली ने भी अनुष्का के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमे दोनों सनसेट में स्विमिंग एन्जॉय करते नजर आ रहे है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे। तस्वीर में दोनों की केमेस्ट्री देखती ही बनती है। विराट ने इस पिक्चर का क्रेडिट क्रिकेटर एबी डिविलयर्स को दिया है।

इससे पहले अनुष्का आईपीएल के एक मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थी। ऑरेंज कलर का ड्रेस पहने अनुष्का खूबसूरत लग रही थी वही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। अनुष्का के साथ युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा भी नजर आ रही है।

अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं हालांकि वो अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।

Related posts