Article

2022 में मोनी रॉय से लेकर मोहित रैना तक, ये टीवी सेलिब्रिटीज बंधे शादी के बंधन में

2022 सभी के लिए खास रहा है लोग एक महामारी से निकले थे तो लोगों ने एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू किया। और अपनी खुशियों को साथ में सेलिब्रेट किया। बात जब खुशियों की आई तो हमारे जीवन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हमें हंसाने रुलाने वाले टीवी कलाकारों की खुशियों की क्यों ना बात हो। आपको बताते हैं कौनसे टीवी सेलेब्स 2022 में शादी के बंधन में बंध चुके है।

मोनी रॉय और सूरज नबियार

बॉलीवुड की खूबसूरत नागिन या फिर यूं कहीं सबकी फेवरेट मोनी रॉय भी इस साल शादी के बंधनो में बंधी।मौनी रॉय ने सूरज नबियार से गोवा में 27 जनवरी को शादी की। यह शादी डेस्टिनेशन वेडिंग थी। मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की गई। शादी में मौनी का लुक कयाल करने वाला था। इस डेस्टिनेशन वेडिंग मैं फैमिली फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

देवोलीना और शाहनवाज

टीवी इंडस्ट्री की सीधी-सादी गोपी बहू यानी कि देवोलीना भट्टाचार्य ने 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी कर ली। देवलीना कि शादी एक सीक्रेट वेडिंग रही। शादी में कुछ ही लोग शामिल हुए थे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

मुनिशा खतवानी और समीर ठाकुर

टीवी एक्ट्रेस मुनीशा खतवानी ने समीर ठाकुर से 25 मार्च 2022 को शादी कर ली। यह शादी मुंबई में है। शादी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर कई बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के दिग्गजों ने शिरकत की।

भूमिका गुरंग और शेखर मल्होत्रा

स्टार भारत के शो निमकी मुखिया से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली भूमिका गुरुंग ने अपने बॉयफ्रेंड से शेखर मल्होत्रा से शादी रचाई है। इन्होंने 8 मार्च को मुंबई के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में इंटीमेट सेरेमनी में शादी की। फैंस ने इन हंसो के जोड़े पर काफी प्यार लुटाया।

शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन

टीवी के मशहूर अदाकारा शमा सिकंदर ने भी शादी कर ली है।पिछले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शमा और जेम्स ने बीते गोवा में 14 मार्च 2022 को क्रिश्चियन रीति रिवाजों से से शादी की। यह एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी थी जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा कोई नहीं था। सोशल मीडिया पर इनकी फोटो आने के बाद फ्रेंड्स ने इन पर बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद लुटाया।

मोहित रैना और अदिति शर्मा

देवों के देव महादेव और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सभी के चहेते और प्यारे महादेव यानी कि मोहित रैना ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आदित्य शर्मा से 1 जनवरी 2022 को एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की। मोहित रैना ने अपनी लव स्टोरी को भी प्राइवेट रखा और अपनी शादी को भी प्राइवेट ही रखा। लोगों ने जब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देखी तो इन दोनों कपल्स पर काफी प्यार लुटाया।

अर्थव नहर और पूजा द्वीवेदी चक्रवर्ती

अर्थव नहर ने 5 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड पूजा द्विवेदी से शादी की। इनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई है।जिसमें फैमिली फ्रेंड्स के अलावा कोई और नहीं था। बता दे यह कपल्स एक दूसरे को 10 सालों से डेट कर रहे थे।

करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा

टीवी और कई टेलीविजन रियलिटी शो में नजर आने वाली खूबसूरत अदाकारा करिश्मा तान्या ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से 5 फरवरी 2022 को शादी कर ली। यह शादी प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी थी। शादी की करिश्मा तन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम बात करती हैं और उनके पति वरुण बंगेरा भी लाइमलाइट में नहीं रहते है।

कैफ अली और तंजीना खान

टीवी एक्टर कैफ अली ने 29 जनवरी 2022 को ढाका में इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुकी न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट और इंटरप्रेन्योर तंजीना खान के साथ शादी कर ली। यह शादी दुबई में हुई है।

मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी

इशकजादे और कुंडली भाग्य से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मानसी श्रीवास्तव ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से 22 जनवरी 2022 को शादी कर ली। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शमिल हुए।

यश पंडित और महिमा मिश्रा

‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर यश पंडित ने 22 जनवरी 2022 को मुंबई में अपनी गर्ल फ्रैंड महिमा मिश्रा के साथ शादी की। यह एक साधारण शादी थी, जिसमें सिर्फ फैमिली और फ्रैंड आए। ये कपल्स एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे थे।

राहुल शर्मा नेहा शर्मा

एक घर बनाऊंगा जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके राहुल शर्मा ने 23 जनवरी 2022 को नेहा शर्मा से शादी की थी। राहुल की शादी एक अरेंज मैरिज है। उनकी यह शादी काफ़ी रॉयल वेडिंग थी। फ्रेंड्स की तरफ से उनको दुआओं का उपहार मिला।
Ali Bhatt Ranbir Kapoor to Nayanthara Vignesh to Richa-Ali, 65 Celebrity Couple who married in 2022
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago