दीपिका और शोएब अपना वेकेशन कर रहे है एन्जॉय, साथ ही फैंस को कर रहे है अपडेट

Dipika and ShoaibDipika and Shoaib

ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ के बाद से ब्रेक ले कर पति शोएब इब्राहिम और परिवार के साथ पूरा समय बिता रही है. कुछ वक्त पहले दीपिका अपने पति और सास-ससुर के साथ लोनावला छुट्टियां मनाने गईं और अब वह पति के साथ गोवा में इंजॉय कर रही हैं. दोनों अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे है, साथ ही दोनों अपने पर्सनल व्लॉग के ज़रिये अपने फैंस को वेकेशन के कुछ हसीन पल भी दिखा रहे है.

Dipika and Shoaib enjoying their vaction in goa

ये दोनों समुंद्र किनारे एन्जॉय कर रहे है, और साथ ही ऐक्टिवा पर राइड का मजा लेते हुए भी नज़र आए. गोवा में दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ये कपल लोखंडवाला में छुट्टियां मना रहा था.

आपको बता दे कि, टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर दीपिका कक्कड़ की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई थी. इस सीरियल में शोएब ने सिमर यानी दीपिका के पति प्रेम की भूमिका में थे. ससुराल सिमर का’ के शूटिंग के दौरान दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक-दूसरे के करीब आए. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे डेट किया उसके बाद इस कपल ने साल 2018 में फ़रवरी में निकाह किया था. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे है.

Related posts