रणबीर-आलिया के रिश्ते पर क्या बोली करीना कपूर

kareena alia at MIMAkareena alia at MIMA

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड की गलियों में काफी सुर्खिया बटोर रही है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और खबर है की  दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 के एक सेशन में आलिया भट्ट और करीना कपूर साथ में पहुंची। इस इवेंट में डायरेक्टर करण जौहर ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर करीना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऐसे दिन की कल्पना की है जब आलिया उनकी भाभी होंगी।

 इस पर करीना ने कहा- अगर ऐसा हुआ तो वो दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी. वहीं  आलिया ने जवाब दिया, “सच में, मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा है लेकिन मैं इस बारे में अभी भी कुछ नहीं सोचना चाहती. जब वक्त आएगा तब देखेंगे.” दोनों एक्ट्रेसेस के जवाब पर करण ने कहा, “जब भी ऐसा होगा वो बहुत खुश होंगे और एक थाली पकड़े वहां खड़े होंगे”

करण ने आलिया से कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि जब भी ऐसा होगा तो वो (आलिया) अपने करियर को करीना की तरह ही हैंडल करेंगी.” आलिया ने जवाब में कहा, “करीना ने अपने करियर में जो किया है वह एक बहुत बड़ी सीख है. वो मेरे लिए प्रेरणा रही हैं. पहले यह था कि अगर कोई एक्ट्रेस शादी कर लेती थी तो उनका करियर धीमा पड़ जाता था, लेकिन उन्होंने (करीना) इस बात को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है.”

सेशन के दौरान आलिया ने कहा कि करीना कपूर का उनपर बहुत ही प्रभाव है।

वहीं आलिया को लेकर करीना ने कहा कि उनके अनुसार आलिया आज की पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में अलग अलग तरह की बेहतरीन फिल्में की हैं। आलिया एक निडर एक्ट्रेस हैं। उड़ता पंजाब उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई। वह युवा कलाकारों के बीच चल रहे मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं बल्कि वह इससे कहीं आगे निकल गई हैं।

Related posts