भाई की शादी में श्वेता तिवारी ने मचाई धूम, बेटी के साथ जम कर किया डांस

Shweta Tiwari bro Nidhan weddingShweta Tiwari bro Nidhan wedding

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के भाई निधान तिवारी की शादी यास्मीन शेख से हो गई है।गोवा में हुई इस शादी में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ जमकर एंजॉय किया।

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। भाई की शादी में बाराती बन श्वेता तिवारी काफी खुश हैं। उनके चेहरे की खुशी फोटोज में साफ नजर आ रही है।भाई के शादी में श्वेता ने पीच कलर का गाउन कैरी किया था। गाउन के साथ मैचिंग ईयरिंग्स और ब्रेसलेट पहने श्वेता ने अपने लुक की सिंपल रखा था ।साइड पार्टिशन हेयर और मिनिमल मेकअप में भी श्वेता बेहद स्टनिंग लग रही थीं ।

उन्होंने फैमिली-फ्रेंड्स संग ढेर सारे फोटोज क्लिक करवाए।श्वेता के अलावा उनकी बेटी पलक भी लाइट बादामी कलर के वन पीस में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

इससे पहले श्वेता तिवारी ने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की भी तस्वीरें शेयर की थीं। यहां श्वेता और उनकी बेटी पलक मैचिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी थीं।  श्वेता ने यहां हल्के ऑरेंज रंग का लहंगा पहना है जबकि पलक और यास्मीन ने पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस कैरी की।एक अन्य तस्वीर में श्वेता तिवारी के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में श्वेता तिवारी के दोनों बच्चे भी हैं।

रात को हुए शादी के फंक्शन्स में श्वेता ब्लैक कलर की शादी में नजर आई इस दौरान श्वेता ने नई भाभी यास्मीन और बेटी पलक के साथ जम कर डांस किया।

Related posts