अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 44 उम्र में दोबारा मां बन गई हैं।शिल्पा के फैंस अचानक आई इस खुबखबरी से थोड़ा हैरान है। दरअसल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी के जरिये दूसरी बार माता पिता बने है।। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा रखा है, जिसका जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ।
सरोगेसी से पैरेंट्स बनने वाली शिल्पा पहली मां नहीं है इसके पहले भी बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।
एकता कपूर
टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर 43 साल की उम्र में जनवरी 2019 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। एकता ने अभी शादी नहीं की है उन्होंने IUI और IVF तकनीकी की जरिये माँ बनने की कोशिश की मगर ऐसा हो ना सका तब उन्होंने सरोगेसी की मदद ली। एकता सिंगल पेरेंट बनकर काफी खुश हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है।
करण जौहर
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर सरोगेसी के जरिए 7 फरवरी 2017 को जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। करण ने शादी नहीं की है। करण की एक बेटी है जिसका नाम रूही और बेटे का नाम यश है।
तुषार कपूर
एकता कपूर के भाई तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए सिंगल फादर बने थे। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है।
कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक लंबे इंतजार के बाद सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने। एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि उनकी 14 बार प्रेग्नेंसी फेल हुईं। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मदद ली और उनके घर जुड़वाँ बच्चो ने जन्म लिया।
सनी लियोनी
साल 2018 में ही एक्ट्रेस सनी लियोनी भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं। सनी के बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। इसके अलावा सनी ने एक बेटी निशा को गोद भी लिया है।
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव 2011 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था।आमिर की पहली पत्नी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी भी है।
शाहरुख़ खान
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान अपने दो बच्चे आर्यन और सुहाना खान के बाद तीसरी बार सरोगेसी के जरिये पिता बने ।शाहरुख़ गौरी के तीसरे बच्चे अबराम का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी से हुआ था।
श्रेयस तलपड़े
ऐक्टर श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े शादी के 14 साल बाद सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने। श्रेयश के घर मई 2018 में बेटी ने जन्म लिया था।
सोहेल खान
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी सरोगेसी के जरिए दूसरी बार पिता बने। सोहैल की पत्नी सीमा की शारीरिक दिक्कतों के चलते दोनों ने अपनी दूसरी संतान के लिए सरोगेसी का सहारा लिया. 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ था.
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…
आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…
आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…