पंजाब की पॉपुलर एक्ट्रेस है यामी की छोटी बहन सुरीली गौतम, खूबसूरती में नहीं है किसी से कम

Surilie GautamSurilie Gautam

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में उरी के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है. यामी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. वहीं यामी गौतम के साथ उनकी बहन सुरीली गौतम भी काफी चर्चा में आयी है. आपको बता दे कि यामी गौतम की छोटी बहन सुरीली गौतम भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं.  

Yami’s younger sister Surilie Gautam is a popular actress of Punjab

यामी की बहन सुरीली को टीवी से लेकर फिल्मों तक में देखा जा चुका है. सुरीली गौतम का जन्म 1990 में हुआ था और वह यामी से एक साल छोटी हैं. सुरीली पंजाबी की पॉपुलर एक्ट्रेस है.

Surilie Gautam’s Stunning Looks

सुरीली गौतम ने मोहाली के YPS में पढ़ाई की थी. चंडीगढ़ के SD कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. पढाई पूरी करने के बाद सुरीली अपनी बड़ी बहन यामी के पास मुंबई आ गयी थी. यहां से इंडियन स्कूल ऑफ मीडिया से सुरीली ने मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी. इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा. सुरीली ने साल 2008 में टीवी सीरियल मीत मिला दे रब्बा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

वही सुरीली ने फिल्मों में पंजाबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. सुरीली गौतम की पहली पंजाबी फिल्म पावर कट थी. साल 2020 में उनकी फिल्म पोस्ती आई थी. इनके सिवा भी सुरीली ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया हुआ है.

Surilie Gautam get married with Jasraj Bhatti

आपको बता दे की यामी की छोटी बहन सुरीली गौतम ने साल 2013 में जसराज सिंह भट्टी से शादी की थी. जसराज, दिवंगत कॉमेडियन जसपाल भट्टी के बेटे हैं.  

Related posts