Bollywood News

आलिया से लेकर नोरा तक की ये ड्रेस और लुक रहा लोगों का फेवरेट

साल 2022 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। मगर कुछ खुशी भरे पलों की यादें आपके साथ हमेशा रहेंगी। बॉलिवुड की रंगीन दुनियां भी इस साल की खुशियों से अछूती नहीं रही है।फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स की मूवी रिलीज हुई। कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई तो कई मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी तोड़े। खैर फिल्में चले न चले बॉलिवुड एक्टर- एक्ट्रेसेस का ग्लैमर बरकरार रहता है। इस साल कई एक्ट्रेसेस की ड्रेसेस को लोगों ने काफी पसंद किया है। आइए जानते है वो कोनसी ड्रेसेस है जिन्हें लोगों ने पसंद किया।

नोरा फतेही

नोरा फतेही

बॉलीवुड की हॉट डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को आज कोन नहीं जानता है।उनकी पॉपुलैरिटी ही इतनी है कि जितने भी हिट आइटम सॉन्ग है उन सब में नोरा आपको देखने को मिल जाएंगी। नोरा ने अपने डांस से तो सबको पागल कर ही दिया है, लेकीन उन्होंने अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से भी सभी का दिल जीत लिया। नोरा की शॉर्ट से लेकर तमाम ड्रेस के खूब चर्चे रहे हैं। फिफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) के टाइम नोरा का डांस मूव्स और स्टाइल लोगों के दिलों में छाई रही।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

बॉलिवुड डीवा मलाइका अरोरा लाइम लाइट में न रहे। ऐसा तो हो नहीं सकता है। कभी अपने लविंग वन अर्जुन कपूर को लेकर तो कभी अपनी स्टाइल को लेकर मलाइका लोगो के बीच छाई रहती है। पैपराजी के लिए मलाइका किसी वरदान से कम नहीं है।हालांकि, मलाइका की हर ड्रेसेस अपने आप में खास है, मलाइका की जिम आउटफिट से लेकर पार्टी लुक तक फैंस को काफी पसंद आता है। लेकीन उनके अर्जुन कपूर के साथ उनकी डेट की फोटोज ने तो धमाल ही मचा दिया था।जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की क्यूट और पॉपुलर एक्ट्रेस जानवी कपूर भी इस साल लाइम लाइट में रही है। जाह्नवी डेनिम जंपसूट में नजर आई थी। इस दौरान उनकी होटनेस ने फैंस को दीवाना बना दिया था। इसके अलावा भी जाह्नवी की पार्टी से लेकर जिम वर्कआउट लुक काफी चर्चा में रहा।

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीज

जैकलिन किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती है। चाहे ढग सुकेश के साथ उनके अफेयर की खबर हो या अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए। जैकलिन का सबसे शानदार लुक रेड कलर की साइड स्लिट ड्रेस वाला है। जिसमें उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। उसके साथ ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी की है। उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका का स्टाइल हो या एक्टिंग ये हर हाल में खास हैं। दीपिका की हर ड्रेस ने सभी को दीवाना किया है। दीपिका का कांस फेस्टिवल का हर लुक लोगों को काफी भाया था। सनसेट ऑरेंज लुक जिसमें सॉफ्ट और फ्लॉलेस ब्लेंडेड, कान्स के लिए दीपिका का ये मेकअप डिटेल्स की परफेक्शन की मिसाल था। उनकी फेदर्ड आईब्रोज, पीच आई शैडो और लाइट ब्रोंज़र उन्हें हॉट लुक दे रहा था। इसी के साथ उन्होंने ब्रिक-टोन्ड लिपस्टिक लगाई थी

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हमेशा अपने लुक्स से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक वह हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।इस साल वैसे तो सभी लुक को फैंस ने काफी पसंद किया हैं। लेकीन आपको बता दें,आलिया के नो मेकअप लुक ने सभी को दीवाना कर दिया।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago