बेखयाली सिंगर सचेत टंडन ने गर्लफ्रेंड परम्परा ठाकुर संग लिए सात फेरे

Singer Sacheet Tandongot married with girlfriend Parampara ThakurSinger Sacheet Tandongot married with girlfriend Parampara Thakur

शाहिद कपूर-स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह का बेखयाली गाना बहुत फेमस हुआ था और उसी सॉन्ग से सचेत टंडन भी काफी फेमस होगये थे. वही इस सिंगर ने 1 दिसंबर को परम्परा ठाकुर से शादी कर ली है. वही ये कपल पिछले कई सालो से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी के बाद सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर को लगातार फैंस की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं.

Singer Sachet Tandongot married with girlfriend Parampara Thakur

अपनी शादी की फोटो सचेत ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करी और साथ ही कैप्शन लिखा: “पिछले 5 सालों में मेरे साथ रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। काश कि मैं तुमसे और पहले मिला होता जिससे और लंबा वक्त तुम्हारे साथ बिता पाता। हमने कई दुख-हार हंसी में उड़ाए। आज मैं उन कई रातों को याद कर रहा हूं, जो हमने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बिना सोए बिताई है.” सचेत आगे लिखते है मुझे नहीं पता था कि हम एक होने के लिए बने हैं. जब पूरी दुनिया हमारे खिलाफ थी तब मेरे साथ रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. यह दोनों साथ में बेहद प्यारे लगरहे थे. वही फैंस ने भी इस कपल को कमेंट कर ढेरो बधाईया भी दी. साथ ही इनकी फोटो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आरहे है.

Singer Sachet Tandon and Parampara Thakur’s pre wedding rituals

कुछ दिन पहले ही इस कपल ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया था. वही इन दोनों ने इससे पहले कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया था. वही कुछ दिनों फे इस कपल की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होरही थी. दोनों की सगाई सेरेमनी से लेकर मेहँदी सेलिब्रेशन तक की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी. ये दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे लगते है.

Singer Sachet Tandongot and Parampara Thakur

सचेत और परम्परा दोनों 2015 में एक सिंगिंग रियलिटी शो का हिस्सा थे. अब दोनों बॉलीवुड फिल्मो के लिए साथ गाने कंपोज करते है. इन दोनों ने कबीर सिंह, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पल पल दिल के पास जैसे फिल्मो के लिए म्यूजिक कंपोज किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, पर कभी इस बात को कबूला नहीं. हालांकि अब दोनों एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है.

Related posts