Bollywood News

सगी नहीं है इन एक्टरों की मां, लेकिन सौतेली मां को करते है जान से ज्यादा प्यार।

कहते है मां और बच्चों का रिश्ता दुनियां में सबसे अनमोल होता है। लेकिन सौतेली मां हो तो बच्चों का रिश्ता बिगड़ जाता है। ऐसा माना जाता है की सौतेली मां कभी बच्चों वो प्यार नहीं देती है,जो सगी मां देती है। लेकिन हमारे बॉलीवुड की दुनियां में कई ऐसे सेलीब्रिटी है,जिनका उनकी सौतेली मां से रिश्ता काफी अच्छा है,और वो लोग अच्छा बॉन्ड शेयर करते है। आइए जानते है, कौन-कौन है वो सेलेब्रिटी जो अपनी सौतेली मां को सगे से ज्यादा प्यार करते है।

ईरा खान और किरण राव

ईरा खान और किरण राव

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी पहली वाइफ रीना से डीवोर्स लेने के बाद किरण राव से शादी की थी रीना से तलाक लेते समय आमिर के दोनों बच्चे आइरा और जुनैद छोटे थे, लेकिन आमिर ने उनकी जिम्मेदारियों को निभाया।और खास बात ये है कि दूसरी शादी के बाद किरण ने भी उनके बच्चों के साथ मां की तरह ही व्यवहार किया। यही कारण है कि आज किरण राव और आइरा या जुनैद के रिश्ते भी अच्छे हैं।

पूजा भट्ट और सोनी राजदान

पूजा भट्ट और सोनी राजदान

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और डारेक्टर पूजा भट्ट के रिश्ते अपनी नई मां सोनी राजदान से अच्छे नहीं थे। पूजा को लगता था की सोनी ने उनसे उनके पापा महेश भट्ट को छिना था। धीरे धीरे इनके रिश्ते में सुधार होने लगा। पूजा ने सोनी राजदान को अपनाया और सोनी ने भी पूजा को बहुत प्यार दिया। दोनों की अब अच्छी बॉन्डिंग है। आलिया और पूजा का रिश्ता भी अच्छा है।

सारा अली खान और करीना कपूर खान

सारा अली खान और करीना कपूर खान

एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान के साथ आए दिन नजर आती हैं।इन दोनों के बीच की बॉन्डिग बहुत अच्छी है।करीना कपूर ने सारा को बॉलीवुड में इंट्री करने से पहले बहुत से टिप्स दिए थे जो उनके बहुत काम आए। इस बात का जिक्र खुद सारा भी करती हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह के साथ की थी और सारा अली खान और इब्राहिम उन्हीं के बच्चे हैं, लेकिन इन दोनों बच्चों ने अपनी नई मां को भी उतना ही प्यार और सम्मान दिया है।जितना वह अपनी सगी मां से करते हैं।

शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक

शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं। और पंकज कपूर की भी दो शादियां हुई है।पंकज कपूर की पहली वाइफ नीलिमा अजीम है और शाहिद कपूर इन्हीं के बेटे हैं।पंकज कपूर की दूसरी वाइफ सुप्रिया पाठक हैं और शाहिद का अपनी सौतेली मां के साथ भी रिश्ता सगी मां की तरह ही है। वे सुप्रिया पाठक के साथ कई बार पब्लिक एरिए में नजर आए है। सुप्रिया शाहिद के बच्चों के साथ भी बहुत ही फ्रेंडली हैं।

फरहान अख्तर और शबाना आजमी

फरहान अख्तर और शबाना आजमी

एक्टर, डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर, एंकर फरहान अख्तर के पिता व गीतकार जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से दूसरी शादी रचाई थी।शबाना के अपने कोई बच्चे नहीं लेकिन फरहान और जोया अख्तर उन्हें इस बात का अहसास नहीं होने देते। आपको बता दें शबाना आजमी भी बेहतरीन एक्ट्रेस है।

सलमान खान और हेलेन

सलमान खान और हेलेन

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने के फादर सलीम खान ने भी दो शादियां की हैं।उनकी पहली वाइफ का सुशीला चरक है और सलमान, सुहैल और सोहेब इनके ही बेटे हैं।लेकिन शायद ही कभी आपको ये देख कर लगता हो कि ये तीनों बेटे हेलेन के नहीं। हेलेन सलीम खान की दूसरी वाइफ हैं। सलमान और उनके भाई अपनी असली मां की तरह ही हेलेन से भी प्यार करते हैं।

सानी देओल और हेमा मालिनी

सानी देओल और हेमा मालिनी

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दो शादियां की,है उनकी पहली वाइफ से सनी, बॉबी और अभय है जबकि दूसरी वाइफ हेमा मालिनी से दो बेटिया हैं।हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच भी रिश्ते पहले तो सही नहीं थे लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरिया मिट गईं और अब उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं. एक बार हेमा मालिनी का एक्सीडेंट हो गया था, उस कार एक्सीडेंट के बाद हेमा मालिनी अस्पताल में भर्ती हुई थी तब सबसे पहले देखने के लिए पहुचने वालों में सनी देओल ही शामिल थे।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago