Bollywood News

कैसे बनी दीपिका एक साधारण लड़की से, दीपिका पादुकोण दा बॉलीवुड स्टार

कहते है एक दिन में कोई स्टार नहीं बनता लेकिन अगर मेहनत करे तो कोई एक दिन स्टार जरूर बनता है। बॉलीवुड की रंगीन गलियों में कई ऐसे चमकदार चेहरे है जिन्होंने दुनियां में अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम कमाया है। उन्होंने इस बात को गलत साबित किया कि इंडस्ट्री में आपका कोई माई बाप न हो तो आप नाम नहीं कमा सकते। इन्हीं में से एक है,नम्बर 1 बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण। जिन्होंने यह साबित किया है की अगर किसी चीज को दिल से पाने की कोशिश करो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है। आइए जानते है दीपिका की वो 10 फिल्म जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार ।

शाहरुख के साथ पहली फिल्म

ओम शांति ओम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई भी नई ऐक्ट्रेस आती है तो उन सबका सपना होता है की वो किंग खान के साथ फिक्चर करें।दीपिका का यह सपना पहली ही फिल्म में पूरा हो गया था।साल 2007 में रिलीज हुई ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में दीपिका लोगों के दिलों में छा गई।इस फिल्म के लिए दीपिका ने फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार के लिए भी नॉमिनेट हुईं।

सैफ अली खान के साथ लव आज कल

लव आज कल

बॉलीवुड में यदि किसी को रोमांटिक फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है तो वो है इम्तियाज अली।इनके डायरेक्शन में 2009 में बनी फिल्म लव आज कल में दीपिका ने सैफ संग रोमांस किया।सैफ अली खान के अपोजिट इस फिल्म में दीपिका ने मीरा पंडित का किरदार निभाया। इस फिल्म में दीपिका एक मॉर्डन लड़की का किरदार में दिखीं। फिल्म में सैफ के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते वह लाखों दिलों की धड़कन बन गईं।

फिल्म कॉकटेल में निभाया दोस्त का किरदार

कॉकटेल

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में सैफ और दीपिका की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। फिल्म में दीपिका वेरॉनिका के रोल में दिखी जो अपनी शर्तों पर जीने पर विश्वास करती थी। इस किरदार को लेकर दीपिका कई मौकों पर यह बता चुकी हैं कि शुरुआत में वह इस किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी लेकिन फिर वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं और ऐसा किरदार निभाया जो दीपिका के करियर के सबसे बोल्ड और बेबाक किरदारों में शुमार हो गया।

फिल्म रेस 2 में जॉन अब्राहम की सिस्टर

रेस 2

इस हिट फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भाई-बहन के किरदार में दिखे। अब्बास-मस्तान डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनका ग्लैमरस दिखा था। इस फिल्म में कभी वो तेज रफ्तार में गाड़ी चलाती तो कभी तूफानी अंदाज में बंदूक चलाती हुई अपने दुश्मनों को मात देती दिखाई दी। वैसे तो इस फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद थे लेकिन सभी की मौजूदगी के बावजूद दीपिका लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहीं।

शाहरूख के साथ चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस

साल 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका फिर एक बार शाहरुख खान के साथ नजर आईं। रोहित शेट्टी डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने एक साउथ इंडियन गर्ल्स का कैरेक्टर प्ले किया।फिल्म में उनके डायलॉग बोलने के तरीके ने लोगों को खूब इंटरटेंट किया। लोगों को उनका यह लुक खूब पसंद आया।

रनवीर सिंह के साथ रामलीला

राम लीला

गोलियों की रासलीला रामलीला (2013) संजय लीला भंसाली डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका और रणवीर पहली बार एक साथ नजर आए। इस फिल्म में दीपिका के गुजराती लड़की के रोमांटिक किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म की शुरुआत में जहां वह इश्क फरमाती दिखीं तो फिल्म के अंत तक वह परिवार के आन के खातिर अपने प्यार से टकराती हुई नजर आईं।

पीकू

पीकू

पीकू में दीपिका डायरेक्टर शूजीत सरकार की इस फिल्म में निभाया दीपिका का किरदार पीकू बनर्जी उनके निभाए पुराने किरादारों से एकदम अलग था। इस फिल्म में उनका किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने लायक किरदार माना जाता है, ये अलग बात है कि उनकी जगह अमिताभ बच्चन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। हालांकि, इस फिल्म के लिए दीपिका ने बेस्ट फिल्मफेयर का अवार्ड भी अपने नाम किया। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।

रनबीर और दीपिका

तमाशा

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। भले ही इस फिल्म ने कोई कमाल नहीं किया हो लेकिन इन दोनों की केमेस्ट्री लोगों के दिलों में छा गई। वैसे तो इस फिल्म की स्टोरी कोई खास नहीं थी लेकीन यूथ को ये फिल्म बहुत पसंद आई।

रनवीर सिंह के साथ बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

रणवीर सिंह के साथ फिर एक बार दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में। इस फिल्म में उन्होंने मस्तानी का किरदार निभाया है जो योद्धा राजकुमारी होती है। दीपिका ने इस फिल्म में जहां एक तरफ वीरांगना का रूप दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने वीर पेशवा से जान छिड़ककर मोहब्बत की।

पद्मावत में दीपिका

पद्मावात

दीपिका की कई फिल्में विवादों में रही।दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद दीपिका का लुक, वेशभूषा, डांस और एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। दीपिका की ये फिल्म बेस्ट फिल्म मानी जाती है, जिसमें उनके जोहर के सभी कायल हो गए।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago