आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 1 March 2023

आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल

प्रेम जीवन में आज आनंद का माहौल रहेगा आज आपका साथी आपकी मनघडंत बातों को भी बड़े ध्यान से सुनेगा। आप भी अपने संगी को आज हर प्रकार से खुश करने की जुगत में रहेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको प्रेम जीवन में आज आनंद का अनुभव हो सकता है।आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। अपने ख़र्चों में लगाम लगाएं। अनावश्यक चीज़ों पर ख़र्चा न करें और अधिक से अधिक बचत पर ध्यान दें।परिवार में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और किसी के ऊपर अपनी बात थोपने का प्रयास ना करें। सभी के साथ एक दूसरे का नज़रिया समझकर अपनी अपनी व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। किसी भी बात को लेकर झगड़ा ना करें बल्कि आपसी बातचीत से ही मामले को संभाले। अपने परिवार में विशेष रूप से अपने माता पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानीपूर्वक कदम बढ़ाएं। यदि आप और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर तनातनी चल रही है तो उसे एक दूसरे के साथ मिल बैठकर सुलझा लें और अन्य लोगों के सामने प्रकट न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह बातें औरों के सामने आने के कारण आपकी बदनामी हो सकती है।कार्यक्षेत्र में आज परिस्थितियां आपके विपरीत होंगी इसलिए आज संभलकर रहें। व्यवसाय कर रहे जातकों को आज आर्थिक निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेने की सलाह दी जाती है।अगर मैं आपके स्वास्थ्य जीवन की बात करुँ तो इसमें आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको अपच की शिकायत रह सकती है। अपनी डाइट के हिसाब से भोजन करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृश्चिक राशिफल

आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा वार्ना आपस में लड़ाई हो सकती है।आर्थिक जीवन में आज निराशा हाथ लग सकती है, कहीं से मिलने वाले पैसों में रुकावट पैदा हो सकती है।परिवार में ख़ुशी का माहौल बन सकता है किसी सदस्य को उसके कार्यक्षेत्र में आज उन्नति मिलने से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। आपका मजाकिया अंदाज आज घर में और भी जीवंतता ले आएगा।वहीं अगर आपके कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपको इसमें आशानुरूप परिणाम कम मिल सकते हैं। इन परिणामों को लेकर आपके मन में उदासी का भाव छा सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों के सामने आज कोई ऐसा केस आ सकता है जिसमें उनकी माथा-पच्ची हो सकती है। वहीं निजी क्षेत्र के कर्मियों को आज अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों को पालन करने की सलाह दी जाती है। क़ारोबार के लिए परिस्थितियाँ ज्यादा अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा आपको आज इसमें मुनाफ़ा कमाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। किस्मत के भरोसे न बैठें बल्कि अपने कर्मों पर ही विश्वास रखें। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके।जिन भी लोगों को रक्तचाप की बीमारी या शिकायत है उन्हें आज विशेष ख़याल रखने और सही चिकित्सकीय सलाह लेने की ज़रूरत होगी। आज आपको अपने बढे़ हुए कॉलेस्ट्रोल को भी नियंत्रण में लाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको आगे चलकर तकलीफ उठानी पड़ सकती है। क्योंकि हम आमतौर पर इस तरह की छोटी-मोटी परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं और डॉक्टर की सलाह लेने की बजाय खुद डॉक्टर बनकर अपने अनुसार ही दवा खा लेते है जो बेहद गलत है। हमें कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए और बीमारी चाहे बड़ी हो या छोटी उसे समय पर ही डॉक्टर को दिखा देना चाहिए ऐसा करना हमेशा ही लाभदायक सिद्ध होता है।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4

आज का धनु राशिफल

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आज फिज़ाओं में प्यार महक रहा है। प्रियतम के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है।आर्थिक रूप से आज आपकी स्थिति बिगड़ सकती है, कोई बड़ा खर्चा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।इस राशि के जातकों को परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण परेशानियां आ सकती हैं। कारोबारियों को आज के दिन कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, अगर आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं तो धन से जुड़े मामलों में आज सतर्कता बरतें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज घर पर अच्छा वक्त बिताने का प्लान बना सकते हैं लेकिन आपके दोस्त या करीबी रिश्तेदार आज अचानक आपके घर पहुंचकर आपकी शांति में थोड़ा खलल डाल सकते हैं।काम के साथ-साथ खुद को आराम का भी पूरा वक्त दें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।स्वास्थ्य को सुधारने की सिर्फ प्लानिंग न करें बल्कि इस प्लानिंग को लागू भी करें।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला रहेगा, पार्टनर की तबियत आज ख़राब रह सकती है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए घर के किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से आज आपको बातचीत करनी चाहिए। आज आपको अपने घर-परिवार से संबंधी अपनी जिम्मेदारियों को समझने की ज़रूरत होगी, जिसके चलते आप हड़-बड़ाहट में कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे।जहाँ तक करियर का सवाल है तो आपको आज इसमें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने के बारे में सोच सकते हैं। लिहाज़ा आपको आज उनसे बचने की ज़रुरत होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपको उम्मीद से कम लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में घाटा भी हो सकता है।स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज का दिन शानदार रहेगा क्योंकि आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और स्वास्थ्य लाभ का आनंद उठाएंगे। आज के दिन धन का निवेश करने के लिए अच्छा रहेगा और यह निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को और भी अधिक सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित होगा।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कुम्भ राशिफल

इस राशि के वो जातक जो प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अच्छे फल मिलने के पूरे आसार हैं आज आप अपने लवमेट के साथ रुमानी दिन गुजार सकते हैं। अगर आपका लवमेट आपसे कोई ऐसी बात कहे जो उनके जीवन से जुड़ी हो तो उसे ध्यान से सुनें और उसको लेकर अपनी राय रखें। अगर आप उनकी बातों को ध्यान से नहीं सुनेंगे तो आप पर से उनका विश्वास उठ सकता है। आज आपके छोटे भाई-बहन को आपसे आर्थिक सहयोग की उम्मीद होगी लेकिन आप धन के अभाव में उनकी कोई भी सहायता नहीं कर पाएंगे।बहुत दिनों से आपको अपने किसी दूर के रिश्तेदार से किसी संदेश की उम्मीद थी आज वह अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नज़र आ रही हैं। लिहाज़ा अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन परिणामों को और भी शानदार बनाने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी चाहिए। अपनी अच्छी योजनाओं को धरातल पर लागू करें और कार्य में देरी न करें। आज सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा कर सकते हैं। क़ारोबार से जुड़े जातकों को आज व्यापार में मुनाफ़ा हो सकता है। आज आप अपने व्यापार के विस्तार के बारे में भी विचार कर सकते हैं। ह्रदय रोगियों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और ज्यादा तला भुना नहीं खाना चाहिए।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मीन राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। लिहाज़ा आज के दिन का लाभ उठाएँ। अगर आपके मन में किसी के प्रति प्रेम है तो आज आप अपने दिल की बात उनसे कह सकते हैं। आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा और आपको एक से अधिक माध्यमों के द्वारा आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इससे आपका मन खुश हो जाएगा और आप आर्थिक रूप से खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन बातों को आप परिवार के लोगों से कहने में घबराते हैं उनको आज आप कह सकते हैं। कई बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप हर किसी से छुपाकर रखते हैं और धीरे-धीरे ये बातें नासूर की तरह आपको परेशान करने लग जाती हैं अगर आपने इन बातों को किसी से शेयर करने का मन बनाया है तो अच्छा है। कारोबारियों को आज सोच समझकर सौदेबाजी करने की जरूरत है अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको हानि हो सकती है। अगर किसी बड़ी डील को लेकर किसी से मुलाक़ात करने जा रहे हैं तो अपने किसी विश्वास पात्र को अपने साथ रखें। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ के लिहाज से देखा जाए तो आज आपको कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी या कोई पुराना दर्द आज उभर कर सामने आ सकता है।

आज मीन राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts