आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 23 March 2023

आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें अपने लवमेट को हर बात को लेकर जज नहीं करना चाहिए ऐसा करके आप खुद ही अपने प्रेमी को अपने से दूर कर देंगे। ये बात अच्छी तरह से समझ लें कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता थोड़ी बहुत कमियां सब में होती हैं और हमें दूसरों में कमी निकालने से पहले खुद की कमियां देखनी चाहिए। अपने लवमेट से नजदीकी बढ़ाना चाहते हैं तो उनकी कुछ कमियों को नज़रअंदाज भी कीजिये। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष कमज़ोर दिखाई दे रहा है। अनावश्यक रूप से धन के खर्च होेने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। गृह क्लेश की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। इससे घर में अशांति का वातावरण छा सकता है अथवा घर की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर आपका मन उदास दिखाई दे सकता है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।

अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो आज आपको अपने भागीदार को किसी योजना के लिए मानाने में काफी समय देना होगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, आपकी ये यात्रा थोड़ी हेक्टिक भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी बातें कहने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, खासतौर से यदि आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 4

आज का वृश्चिक राशिफल

इस राशि के प्रेमी जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है आपके किसी कॉमन फ्रेंड की वजह से आपके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं। आप अपने प्रेमी को बीते दिनों के कुछ यादगार पल भी आज याद दिला सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी एक छोटी सी गलती आपकी सैलरी में कटौती करवा सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज दिन उत्तम रहने की पूरी उम्मीद है आज आप भविष्य में होने वाले किसी मांगलिक कार्य को लेकर अपने घर के वरिष्ठ जनों से बात कर सकते हैं। आपकी उत्सुकता को देखते हुए घर के लोग आपको कोई ज़िम्मेदारी दे सकते हैं जिसके चलते आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

आज आपके प्रोफेशन किसी प्रकार की दिक्कत आएगी। संभव है कि यह दिक्कत आपके लिए नई हो। ऐसे में घबराएँ नहीं बल्कि उसको समझकर हल करें। अगर आप बीते कई दिनों से स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपको अच्छे बदलाव पाने के लिए व्यायाम और योग शुरू करना होगा। क्योंकि ये बात आप भी भली भाँती जानते हैं कि व्यायाम करके आप अपना स्वास्थ्य में तो सुधार कर ही सकते हैं साथ ही अपने दिमाग और बुद्धि को भी तेज कर सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 5

आज का धनु राशिफल

जिससे आप प्यार करते हैं वो आज आपके साथ धोखा कर सकते हैं जिससे आपका पूरा दिन उदासी में बीतेगा। इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि बदलाव ही जीवन का एक मात्र दस्तूर है, इसलिए परेशान ना हों और जिंदगी में आने वाले अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है तो आज आपको बैंक से संबंधित आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाने की जरूरत है आज आपका स्वभाव दिन में कई बार बदल सकता है इसलिए जितना हो सके भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आपको आगे आना चाहिए। कार्य क्षेत्र मेंं आज आपकी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं लेकिन फिर भी अपनी कोशिशों को जारी रखें। समय आने पर आपको उसका अच्छा फल भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा और इसीलिए आज आप खुद को शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बिल्कुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इसलिए जहां तक संभव हो, अपनी मनः स्थिति को काबू में रखें और थोड़ा धैर्य धारण करें। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। आज के दिन आपके दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साहवर्धन करेंगे और आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। उनके इन प्रेरणादाई फलों के लिए आपको उनका शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि इससे आपको आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा और आपका मन भी काफी खुश हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ आज आपके कंधों पर ही होगा तो इसलिए ध्यान रखिए की कोई जिम्मेदारी निभाने में आप कमजोर ना पड़े और किसी को अपनी किसी बात से दुख ना पहुंचाएं। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें।

कार्यक्षेत्र में पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। लेकिन आज आपको कार्य स्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज ऐसा कार्य करना पड़ सकता है जिससे आपको उसे कहने में कठिनाई का अनुभव होगा। इसमें आपके सीनियर्स की मदद बहुत काम आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कम अनुकूल हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो उसमें लाभ होने के योग हैं। हालाँकि साझेदारी व्यापार को लंबे समय तक चला पाना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन आप मुश्किल कामों को करने के लिए जाने जाते हैं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आज सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कुम्भ राशिफल

प्रेम जीवन में रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। यदि आज प्रियतम आपसे किसी बात को लेकर शिकायत करे तो। उनकी बात को गंभीरता से लें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आज लोन या कोई बैंक से कर्जा लेना चाहते हैं तो आज आपको परिणाम अपने विपरीत नज़र आएगा। मतलब आज आपको किसी कारण वश लोन नहीं मिल पायेगा। घर में बड़ों के आशीर्वाद से आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। हालाँकि सुख-दुख जीवन का सत्य है। इसलिए मन में यह भाव होना चाहिए कि अगर आज दुख का समय है तो कल सुख का मौसम ज़रुर आएगा। घर में छोटे भाई-बहनों को सही मार्ग दिखाएं ख़ासकर यदि वह किशोरावस्था में हैं तो उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर सकते हैं।

कारोबार की स्थिति को सुधारने के लिए आपको अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। आपके अंडर जो लोग काम करते हैं उनकी जरूरतों का भी आपको ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज अपने काम पर ही ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा होगा। अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए योग-अभ्यास या फिर शारीरिक व्यायाम करें। इससे आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा। वैसे सेहत के लिए आज का दिन अच्छा दिखाई दे रहा है।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

प्यार में पड़े लोगों को आज अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। लिहाजा आज हम आपको यही सलाह देते हैं कि थोड़े चौकन्ने रहें और इंसान की पहचान करें। झूठे प्यार की दुहाई आप लंबे समय तक नहीं दे सकते हैं इसलिए इंसान की पहचान होना बहुत ही आवश्यक है। आज आपको किसी स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन वह धन आपके पास ज्यादा देर तक शायद न रुक पाए। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज आपका बड़ा भाई आपको किसी काम के लिए बाधित कर सकता हैं, जिससे उम्मीद है कि आप गुस्सा हो जाए और अपना आपा खो बैठे।
कारोबारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन लाभ और व्यय लगभग बराबर हो सकता है। अगर आप सोच समझकर चलते हैं तो बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।

नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज उस तरह कार्यक्षत्र में काम कर सकते हैं जैसे वो अक्सर करना चाहते हैं। आज आप समय बर्बाद करने से बचेंगे और लोगों से भी कम ही बातचीत करेंगे। आज सेहत को लेकर आपका मन खुश रहेगा, डॉक्टरी परामर्श के बिना सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

आज मीन राशि का शुभ अंक :- 6

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts