Food recipes in Hindi

टूटी फ्रूटी केक रेसिपी | Tutti Frutti Cake Recipe | Tutti Frutti Cake Recipe without Microwave

टूटी फ्रूटी केक का नाम लेते ही सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है | आज कल घर में टूटी फ्रूटी केक को क्रिस्टमस या जन्मदिन ही नहीं बल्कि आम बनाते रहते है | तो आइए देखें घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से हम केक कैसे बना सकते हैं।

टूटी फ्रूटी केक के लिए आवश्यक सामग्री

मैदा(Flour) – 1 कटोरी
मलाई(Malai) -1/2 कटोरी
दूध पाउडर(Milk Powder) – 1/2 कटोरी
पीसी शक्कर(Sugar Powder) – 1/2 कटोरी
दूध(Milk) – 1/2 कटोरी
बेकिंग पाउडर(Baking powder) – 1/2 छोटी चम्मच
मीठा सोडा(Edible Soda) – 1/4 चम्मच
टूटी फ्रूटी (Tutti Frutti)

टूटी फ्रूटी केक बनाने की विधि

केक बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में छलनी रखेंगे। उसमे मैदा, बेकिंग पाउडर और मीठा सोडा डालेंगे और सभी को अच्छे से छान लेंगे। इससे मैदे में गुठलीया नहीं रहती है। अब एक बर्तन में मलाई और पीसी शक्कर डालेंगे उसे अच्छे से फेंटेगे।

मलाई शक्कर अच्छे से फेटने के बाद उसमें धीरे-धीरे करके मैदा डालते जाएंगे साथ में दूध पाउडर भी डाल देंगे और बीच में थोड़ा थोड़ा करके दूध डालते जाएंगे सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

Note: केक बैटर को हमेशा एक ही दिशा में फेंटे।

अब इसमें टूटी फ्रूटी डाल देंगे। केक पॉट मे घी लगाकर उसे चिकना कर लेंगे और उस पर हल्का सा मैदा बुरक देंगे जिससे केक आसानी से निकल जाता है। केक सेकने के लिए ओवन को तेज आंच पर प्री हिट कर लेंगे। केक बैटर को हम केक पॉट मैं डाल देंगे ऊपर से थोड़ी सी टूटी फूटी डाल देंगे। अब केक को ओवन में धीमी आंच पर सेकने के लिए रख देंगे।

35 मिनट बाद आप एक बार केक को चेक कर सकते हैं एक चाकू से बीच में लगा कर देखेंगे केक चाकू पर नहीं चिपक रहा है मतलब आप का केक तैयार है लगभग 35 से 40 मिनट में केक हमारा सिक जाता है। एकदम सॉफ्ट स्पंजी केक हमारा बनकर तैयार है।

Preeti Jain

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago