Sports News

आईपीएल के इतिहास में ये खिलाडी रहे है सबसे महंगे

अब आपका इंतजार खत्म हो रहा है।आईपीएल 16 के ,टूर्नामेंट की नीलामी 23 दिसंबर को होगी।इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने 87 प्लेयर्स को रिलीज किया था। इस टूर्नामेंट के लिए 991 प्लेयर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। 87 प्लेयर्स को ही सेलेक्ट किया गया।आईपीएल ऑक्शन के इतिहास पर नजर डालें तो हर ऑक्शन में कोई न कोई ऐसा प्लेयर रहा है जिसे काफी ज्यादा पैसे देके खरीदा गया है। आइए जानते है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर कोन है।

केएल राहुल

के एल राहुल

IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन 2022 के पहले केएल राहुल को 17 करोड़ में अपने ड्राफ्ट में शामिल किया था. इस राशि के साथ केएल राहुल IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट के बराबर पहुंच गए थे. विराट कोहली को RCB ने साल 2018 में 17 करोड़ में रिटेन किया था. साल 2018 से 2021 तक उन्हें 17 करोड़ ही मिलते रहे. इस दौरान विराट ही IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस 2021 के सबसे मंहगे प्लेयर थे।क्रिस मॉरिस को आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा और सबको चौंका दिया। मॉरिस को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच कॉम्पिटीशन रहा।आखिर में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने मारी।इस तरह से क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। आईपीएल इतिहास में अभी तक इतनी रकम किसी खिलाड़ी को नहीं मिली है।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

टीम इंडिया के बेस्ट प्लेयर युवी आईपीएल 2016 के सबसे मंहगे प्लेयर थे। उनको खरीदने के लिए 2015 में हुई नीलामी में सभी रिकॉर्ड टूट गए थे। युवराज सिंह के लिए टीमों के बीच जंग देखने को मिली थी। इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवी को 16 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। हालांकि दिल्ली ने एक सीजन के बाद ही युवी को रिलीज कर दिया।

पैंट कमिंस

पैंट कमिंस

आईपीएल इतिहास के तीसरे महंगे खिलाडी रहे है। पैट कमिंस।ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की रकम में खरीदा था। इसके बाद वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। पिछले सीजन केकेआर के लिए कुछ मैचों में पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

ग्लैन मैक्सवेल

ग्लैन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 की नीलामी में इतनी रकम मिलने से फैंस हैरान रह गए थे। पिछले तीन सीजन से मैक्सवेल का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा था। खासकर आईपीएल 2020 में उनका बल्ला बिल्कुल नहीं चला। इसके बावजूद आईपीएल 2021 में उनके लिए जबरदस्त बोली लगी और आखिर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ 25 लाख में खरीद लिया। हालांकि मैक्सवेल ने आरसीबी के इस फैसले को सही साबित किया।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी आईपीएल के महंगे खिलाडी रह चुके है। केकेकेआर ने 2014 की आईपीएल नीलामी में गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा और यह एक बेहतरीन सौदा साबित हुआ। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर को दो आईपीएल खिताब जितवाए। केकेआर के लिए अपने पहले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 34.36 की औसत से 378 रन बनाए। सीजन में काफी रन बनाए।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago