ये हैं मोहब्बतें एक्टर अनुराग शर्मा 5 साल डेटिंग के बाद इस एक्ट्रेस से करने जा रहे है शादी

Anurag sharma nandini gupta weddingAnurag sharma nandini gupta wedding

‘ये है मोहब्बतें’ एक्टर अनुराग शर्मा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं।अनुराग अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिता गुप्ता से शादी करने जा रहे है।अनुराग और नंदिता पिछले 5 सालो से एक दूसरे को डेट कर रहे है वो 31 जनवरी 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है और इन 5 सालो की जर्नी को भी खूबसूरत अंदाज में दिखाया है।

वीडियो को अनुराग ने किस्मत कनेक्शन नाम दिया है. अनुराग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा। मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम “शादी” नामक एक एडवेंचर करने के लिए तैयार हैं। हम लकी है की हमे ऐसा परिवार मिला, दोस्तों और प्रशंसको अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं. #newbeginnings.” 

अनुराग और नंदिनी की पहली मुलाकात नंवम्बर 2012 में मुंबई के सड़को पर हुई थी और नंदिनी को पहली बार देखते ही अनुराग को उनसे प्यार हो गया थाडेट पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे और यही से उनके प्यार की शुरुवात हुई । 6 फ़रवरी 2016 को अनुराग ने रिंग पहनकर नंदिनी को शादी के लिए प्रोपोज़ किया और उन्होंने हा कह दी। अनुराग और नंदिनी ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर एक दूसरे के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रखी है। 

नंदिनी के घर शादी के फंक्शन्स की शुरुवात हो चुकी है उनके घर शादी से पहले सत्संग का आयोजन हुआ और साथ ही शगुन की महेंदी भी लगाई गई। आपको बता दे नंदी भी अनुराग की तरह टेलीविज़न एक्ट्रेस है और वो पिछली बार शो ‘शो ढाई किलो प्रेम’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के साथ ही नंदिनी एक ट्रेन कत्थक डांसर भी है ।

वही अनुराग की बात करे तो उन्हें शो ये है मोहब्बतें से काफी पहचान मिली. इस शो में वो एक विलेन के किरदार में थे. उनके कैरेक्टर का नाम था परम. वो रमन भल्ला की बहन सिम्मी भल्ला के पति बने थे. शो में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा अनुराग पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य जैसे शोज भी कर चुके हैं।

Related posts