आज का धन-सम्पत्ति,व्यवसाय व स्वास्थ्य राशिफल | Today’s Wealth, Career and Health Rashifal in Hindi -18 May 2023

आज 18 May 2023 के धन-सम्पत्ति, व्यवसाय और स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। इस राशिफल का उद्देश्य आपको एक निर्णय लेने में मदद करना है। हालांकि, राशिफल केवल एक संदर्भ में मात्र होता है और इसका निर्णय आपके विवेक पर निर्भर करता है।

आज का मेष राशिफल

मेष धन-सम्पत्ति राशिफल (Aries Wealth Horoscope):

आज के दिन आपकी आर्थिक जीवन में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को आज पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि आज उम्मीद हैं कि आपके शत्रु आपको नुक्सान पहुँचाने की योजना बनाएं। इसलिए आज आँख मूंदकर किसी पर भी विश्वास न करें और लेन-देन की हर गतिविधि पर अपनी पैनी नज़र बनाए रखें।

मेष व्यवसाय राशिफल (Aries Career Horoscope):

आज आपको अपनी मेहनत जारी रखते हुए ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा तभी आज आपको परिणाम अपने हक़ में मिल पाएंगे। आप जितना काम करेंगे आपको उतना ही फल मिलेगा। कहने का अर्थ यह है कि यदि आप आज मेहनत ज़्यादा करते हैं तो आपको इसका फल भी ज़्यादा मिलेगा वहीं कम मेहनत करने वाले जातकों को आज सिवाए निराशा कुछ भी हाथ नहीं लगने वाला है। इसीलिए आज शार्ट-कट निकालने की बजाय अपनी मेहनत को रफ़्तार दें ये आपको बेहतर परिणाम देगी।

मेष स्वास्थ राशिफल (Aries Health Horoscope):

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद ज़रुरी है; आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

वृष धन-सम्पत्ति राशिफल (Taurus Wealth Horoscope):

आज के दिन आपको धन सोच-समझकर खर्च करना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं लग रहा है। न चाहते हुए भी आज के दिन में आपका धन ख़र्च हो सकता है। किसी भी नए सामान को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता जांच लें।

वृष व्यवसाय राशिफल (Taurus Career Horoscope):

जो लोग व्यवसाय में हैं उन्हें आज अपने कारोबार में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसे आप अपने संयम और विनम्र स्वभाव से दूर भी कर पाएंगे। इसलिए आप अपने से छोटे कर्मचारियों से सलाह लेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीँ अगर बात करें नौकरी पेशा लोगों की तो आज आप शांति महसूस करेंगे। आज ऑफिस में काम की अधिकता कम रहेगी लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आज आप खाली वक्त में गप्पें मारें। यदि खाली वक़्त में आप अपनी क्रिएटिविटी पर काम करते हैं तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष स्वास्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज दिन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं वो आज अपना विशेष ख्याल रखें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन धन-सम्पत्ति राशिफल (Gemini Wealth Horoscope):

किसी मित्र को पैसे उधार देने की वजह से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन व्यवसाय राशिफल (Gemini Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा है, हालाँकि आपके मन में करियर को लेकर निराशा का भाव छा सकता है। आपके मन में यह विचार घर कर सकता है कि आप जो मेहनत करते हैं उस मेहनत का वास्तविक फल आपको नहीं मिलता है। करियर में तरक्की पाने के मन में सकारात्मक भाव को लाना भी बेहद ज़रुरी है। अपने आपको आशावादी बनाएं और ख़ुद को मोटिवेटेड रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति संभव है। हालाँकि अधिक लाभ के लिए आप अपने उसूलों से समझौता कर सकते हैं। परंतु ऐसी स्थिति में आपको क्षणिक लाभ तो मिल सकता है। लेकिन दीर्घावधि के लिए यह हानिकारक हो सकता है। इसलिए अपने उसूलों से समझौता न करें।

मिथुन स्वास्थ राशिफल (Gemini Health Horoscope):

इस राशि केे जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ज्यादा सोच-विचार करने की जरुरत है क्योंकि अगर आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहा तो आप जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 8

Also Read: आज का प्रेम व पारिवारिक राशिफल | Today Love and Family Horoscope in Hindi

आज का कर्क राशिफल

कर्क धन-सम्पत्ति राशिफल (Cancer Wealth Horoscope):

आर्थिक तौर पर किया जाने वाला निवेश आपकी सुख समृद्धि में इजाफ़ा करेगा और आप खुद को आर्थिक तौर पर सुरक्षित महसूस करेंगे। विशेष रूप से आज के दिन यदि आप म्यूच्यूअल फण्ड या सोने चांदी के आभूषण में निवेश करते हैं तो ये आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा आज आपके लिए उधार चुकता करने का दिन है, यानी कि आपका कोई करीबी या मित्र आज आपको उधार दिए पैसे वापस मांग सकता है।

कर्क व्यवसाय राशिफल (Cancer Career Horoscope):

आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर नहीं है इसलिए फूंक फूँक कर कदम रखना ही बेहतर होगा। अपने काम में पूरा मन लगाएँ और पूरे परिश्रम से अपनी हर ज़िम्मेदारी को पूरा करें। कहीं ऐसा ना हो कि आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से अप्रसन्न हो जाएं और आपको इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़े। आज आपको अपने सहकर्मियों पर भी विशेष रुप से ध्यान देना होगा जिन्हें आपकी कोई भी बात आसानी से बुरी लग जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह आपके विरुद्ध जाकर कोई कार्य कर सकते हैं। आज लगन और मेहनत से किए गए कार्य ही आपको धन लाभ दिलवा सकते हैं। कारोबरी अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान दें तभी मुनाफा होगा।

कर्क स्वास्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope):

स्वास्थ्य को लेकर आज ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। सिर्फ वो लोग जो 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

सिंह धन-सम्पत्ति राशिफल (Leo Wealth Horoscope):

आर्थिक क्षेत्र आपके चेहरे की मुस्कान तो लौटाएगा ही साथ ही इसका सकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा। इसलिए आज परिवार में ख़ुशियों का वातावरण रह सकता है।

सिंह व्यवसाय राशिफल (Leo Career Horoscope):

कारोबार की स्थिति को सुधारने के लिए आपको अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। आपके अंडर जो लोग काम करते हैं उनकी जरूरतों का भी आपको ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज अपने काम पर ही ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा होगा।

सिंह स्वास्थ राशिफल (Leo Health Horoscope):

स्वास्थ्य जीवन में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका मन शांत और सुकुन भरा रह सकता है। आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। चाहें तो आज से आप योग व ध्यान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आगे चलकर आपको इससे शारीरिक और मानसिक लाभ देखने को मिलेगा।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कन्या राशिफल

कन्या धन-सम्पत्ति राशिफल (Virgo Wealth Horoscope):

पैसा ऐसी चीज है जिससे मनुष्य कभी संतुष्ट नहीं होता। ऐसा ही आज भी आपके साथ देखने को मिलेगा। आज आपको धन की प्राप्ति तो हो सकती है लेकिन मुमकिन है कि वो धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होने से आप उदास हो जाएं। इसलिए में सलाह दूगी कि जो आपके पास है आप उसकी अहमियत को समझते हुए उसका आनंद उठाएं।

कन्या व्यवसाय राशिफल (Virgo Career Horoscope):

युवाओं को आज नौकरी की समस्या परेशान कर सकती है लेकिन हार न मानें क्योंकि आने वाला वक़्त आपका ही होगा। कामकाजी लोगों के लिए ऑफिस का माहौल आज उनके अनुकूल नहीं होगा। इस बात से आप काफी हद तक परेशान भी हो सकते हैं। हालाँकि दिन के अंत पर आपके काम की जब सरहना होगी तो आपका मूड कुछ हद तक ठीक जरूर होगा।

कन्या स्वास्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope):

आप अपने घर वालों को खुश देखना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य में भी अच्छे परिवर्तन लाने की जरुरत है। खुद स्वस्थ रहकर ही आप दूसरों की सेवा कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

आज का तुला राशिफल

तुला धन-सम्पत्ति राशिफल (Libra Wealth Horoscope):

यदि आपकी संतान हैं तो आज वो आपसे कही यात्रा पर जाने की मांग कर सकती हैं। इसलिए आपको उनकी किसी भी मांग को मंजूरी देने से पहले अपने खर्चों के बारे में सोच-विचार करने की ज़रूरत होगी।

तुला व्यवसाय राशिफल (Libra Career Horoscope):

कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही कई अवसरों को भुनाने का आज आपको पूरा मौक़ा मिलने की उम्मीद है इसलिए इसका फायदा उठाते हुए उन्हें हाथ से न जानें दें। हालांकि कुछ जातकों को मेहनत के अभाव में अपने कार्यक्षेत्र से निराशा हाथ लग सकती है परंतु किसी भी स्थिति में उन्हें मेहनत को कम न करते हुए उस समय के टलने का इंतज़ार करना होगा तभी जाकर परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। इसलिए ईमानदारी के साथ अपने कार्य को करते रहें। व्यापारियों को भी आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि किसी निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस होगी लेकिन इस स्थिति को भी आप अपने पक्ष में जल्द कर पाने में कामयाब रहेंगे।

तुला स्वास्थ राशिफल (Libra Health Horoscope):

आज अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहें। किसी समस्या को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 5

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक धन-सम्पत्ति राशिफल (Scorpio Wealth Horoscope):

आज आपका आर्थिक पक्ष बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है। आपको कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। दैनिक आमदनी के बढ़ने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। शेयर बाज़ार, सट्टा बाज़ार या फिर लॉटरी आदि में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। म्यूअचल फंड में निवेश करना लाभकारी सौदा हो सकता है। वहीं शेयर मॉर्केट में इंट्रा ट्रे ट्रेडिंग से भी लाभ होने की संभावना है। यदि आपने पर्सनल या फिर होम लोन के लिए अप्लाई किया है तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।

वृश्चिक व्यवसाय राशिफल (Scorpio Career Horoscope):

यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो बिजनेस पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपके व्यापार में नुकसान देखा जा सकता है। लेकिन यदि आप स्वतंत्र रूप से व्यापार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। जहाँ तक आपके करियर का सवाल है तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। हालाँकि अपनी नौकरी अथवा काम को लेकर आपके मन में नकारात्मक ख्याल आ सकते हैं।

वृश्चिक स्वास्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope):

आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ्य रहेंगे। हालाँकि यदि आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज अपना विशेष ध्यान रखें।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 6

आज का धनु राशिफल

धनु धन-सम्पत्ति राशिफल (Sagittarius Wealth Horoscope):

आज यदि आप किसी चीज में निवेश करने की सोच रहें हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप हीरे जवाहरात या फिर ऐंटीक चीजों में निवेश करें। इन चीजों में किया जाने वाला निवेश आज आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा और सुख-समृद्धि लाएगा। आर्थिक जीवन का अच्छा प्रभाव आज आपको पारिवारिक स्तर पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है।

धनु व्यवसाय राशिफल (Sagittarius Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में किये गए आज आपके सभी प्रयासों को सराहा जाएगा और आपके सहकर्मी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ख़ासा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, आज आपके प्रयासों का फल आपको जरूर मिलेगा। हालांकि यदि आप नए बिजनेस की नींव रखना चाहते हैं तो आज उसकी शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है।

धनु स्वास्थ राशिफल (Sagittarius Health Horoscope):

सेहत के लिहाज से आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक बीत सकता है, लेकिन यदि आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और साथ ही खान पान पर ध्यान दें तो आज आप अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बरती गयी असावधानी आपको लंबे समय के लिए मुसीबत में डाल सकती है।

आज धनु राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का मकर राशिफल

मकर धन-सम्पत्ति राशिफल (Capricorn Wealth Horoscope):

आज आपको धन प्राप्ति के लिए किसी प्रकार का संघर्ष करना पड़ सकता है, जिसके चलते आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे।

मकर व्यवसाय राशिफल (Capricorn Career Horoscope):

कार्य के लिए समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए आज के दिन नए कार्य को करने से बचें।

मकर स्वास्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope):

आज आपको लंबे समय से महसूस हो रहे तनाव और थकान की स्थिति से निजात मिल सकती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आज आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनशैली में परिवर्तन लाकर आप निश्चित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ्य रख सकते हैं। इसके लिए आप योगाभ्यास कर सकते हैं और अपने खान पान में परिवर्तन ला सकते हैं।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कुम्भ राशिफल

कुंभ धन-सम्पत्ति राशिफल (Aquarius Wealth Horoscope):

आज आपके पास भरपूर मात्रा में पैसा आएगा और अचानक से होने वाले लाभ जैसे कि लाटरी, शेयर, सट्टेबाजी आदि के द्वारा आपको आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। अचानक से कोई पुरानी संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और धन के मामले में आज आप भाग्यवान रहेंगे।

कुंभ व्यवसाय राशिफल (Aquarius Career Horoscope):

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये गए बहदुरी के काम के लिए आज आपको कोई विशेष पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। आपके सहकर्मी आज आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। जो आपकी पीठ पीछे बुराई किया करते थे वही आज आपके भक्त बने नजर आएंगे। आज विशेष रूप से उनलोगों से दूर रहने का प्रयास करें जो आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। व्यापारियों के लिए आज एक दिन ख़ासा महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप अपने बिजनेस से जुड़े किसी नए प्रोजेक्ट का श्री गणेश कर सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण कदम आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

कुंभ स्वास्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope):

स्वास्थ्य को अच्छा या बेहतर रखने के लिए आपके लिए अब वो वक़्त आ गया है जब आपको कई समय से की जा रही प्लानिंग को अब अपनी असल ज़िंदगी में तब्दील करना होगा। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपका मन शांत है तो जीवन की कई परेशानियां स्वतः ही दूर हो जाएंगी। आप प्रफुल्लित रहेंगे तो आपके आस-पास रहने वाले लोग भी आपके प्रति आकर्षित होंगे और आपकी बातें सुनना पसंद करेंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

मीन धन-सम्पत्ति राशिफल (Pisces Wealth Horoscope):

आर्थिक मोर्चे में आपको सफलता मिलेगी। कहीं से धन मिलने के योग बन रहे हैं। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको धन की बचत करने की योजना बनानी चाहिए। यदि आपने इस तरह की योजना बनाई भी है तो यह आपके लिए अच्छी बात है।

मीन व्यवसाय राशिफल (Pisces Career Horoscope):

आज आपके कार्य पर सीनियर्स की नज़र हो सकती है। इसलिए अच्छा होगा कि ऑफिस या फिर अपने कार्य क्षेत्र में आज पूरे मन से कार्य करें और ऑफिस में व्यर्थ की बातों पर समय न गवाएँ।

मीन स्वास्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope):

आज का दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़े कमजोर रहेंगे इसलिए ज्यादा भाग दौड़ से बच कर रहें और शरीर में थकान को हावी ना होने दे, नहीं तो स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट हो सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 1

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts