अक्षय कुमार-अजय देवगन ने रणवीर सिंह को लेट आने पर लगवाए उठक-बैठक

ranveer singh punishedranveer singh punished

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर फाइनली आज लांच हो गया है।अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर लांच के मोके पर रोहित शेट्टी और करण जौहर भी मौजूद थे।

 इस दौरान सभी सीनियर एक्टर्स ने मिल कर रणवीर सिंह की खूब खिचाई की।

 दरअसल इस इवेंट में रणवीर सिंह सभी स्टार्स के आने के 40 मिनट बाद पहुंचे और इसकी वजह से पूरा इवेंट रुका रहा। रणवीर ने आते ही पहले रोहित शेट्टी को गले लगा लिया और फिर अजय देवगन और अक्षय कुमार को देखकर उन्होंने कान पकड़ लिए और उठक-बैठक लगाने लगे। देखें, यह मजेदार विडियो:

अक्षय कुमार, वीर सूर्यवंशी के रोल में जबरदस्त ऐक्शन धमाका करते दिख रहे हैं।पिछली बार ‘सिंबा’ में अजय देवगन ने अपने सिंघम अवतार एंट्री ली थी और अब इस बार ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय के साथ सिंघम और सिंबा दोनों दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ को पहले निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 24 मार्च को रिलीज करने का निर्णय किया है। यह फिल्म थिएटर्स में 24 X 7 दिखाई जायगी।

Related posts