आलिया भट्ट ने लिखा ऋषि कपूर के लिए भावुक नोट, नीतू सिंह ने दिया ये रिएक्‍शन

Rishi kapoor alia bhattRishi kapoor alia bhatt

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जिसके चलते बीती रात उन्हें मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहा उन्होंने सुबह 8:45 पर अंतिम सास ली।

इसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया जहा कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे इस दौरान आलिया भट्ट ने भी रणबीर का इमोशनली सपोर्ट किया। खबरों के मुताबिक ऋषि जी की ख़राब तबियत की चलते इस साल के अंत तक रणबीर आलिया की शादी हो सकती थी मगर ऋषि जी इसके पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए।

दुःख के इस माहौल में आलिया भट्ट ने पिता समान ऋषि जी के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।आलिया ने लिखा, ‘मैं क्या कह सकती हूं इस खूबसूरत आदमी के बारे में… जो मेरी जिंदगी में इतना प्यार और अच्छाई लाया। आज हर कोई ऋषि कपूर की लीजेंड होने की बात करता है… और मैंनें पिछले दो सालों में एक दोस्त, चाइनीज फूड लवर, टोटल सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक सुंदर स्टोरीटेलर, एक अति उत्साही ट्विटर यूजर और एक पिता के रूप में जाना है।’

आलिया भट्ट ने आगे लिखा, ‘इन पिछले दो वर्षों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं इस हमेशा संजोती रहूंगी। मै ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे उन्हें जानने का मौका मिला… आज शायद हम में से अधिकतर लोग कह सकते हैं कि वह परिवार की तरह हैं। लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद रखेंगे।’

बता दें कि ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मौत से पहले उनके बेटे रणबीर कपूर शादी कर दें। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि इन दोनों के रिश्ते के बारे में सभी लोग जानते हैं और इसके बारे कुछ भी कन्फर्म करने की जरूरत नहीं है।

Related posts