दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ एन्जॉय की रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव, देखे वीडियो

Dipika Shoaib on long driveDipika Shoaib on long drive

टीवी के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को ट्रीट देते रहते है।
हाल ही में दीपिका और शोएब एक रोमांटिक ड्राइव पर निकले थे। कार की पिछली सीट पर बैठे, अरिजीत सिंह का सांग सुनते हुए दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे है।

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कार में बैठे दीपिका और शोएब खुशनुमा मौसम और ठंडी हवाओ का मजा लेते हुए नजार आ रहे है। दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिसमे वो पिंक किर का सूट पहने मैचिंग मास्क लगाए नजर आ रही है।

इसके पहले दीपिका स्टारबक्स के बाहर फ़ूड का इंतज़ार करती नजर आई। तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका लिखती है “अभी अंदर जाना मना है सो इंतज़ार कर रहे है जब तक खाना बाहर नहीं आता। पर जो हो जाये स्टारबक्स से जरूर खाना है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ आखिरी बार सीरियल कहां हम कहां तुम में कारन सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं।

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की। लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इससे पहले दीपिका ने अपने सह कलाकार रौनक सैमसन से शादी की थी, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।

Related posts