बेटे को लोरी गाकर सुलाते दिखे गौरव चोपड़ा, शेयर किया प्यारा सा वीडियो

Gaurav Chopra with son Prince chopraGaurav Chopra with son Prince chopra

बिग बॉस’ फेम गौरव चोपड़ा के घर 14 सितम्बर, 2020 को नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है। दो हफ्ते पहले ही गौरव चोपड़ा की पत्नी हितिषा चेरांदा ने बेटे को जन्म दिया है। गौरव ने अपने बेटे का परिचय पहले ही फैंस से करवा दिया था गौरव अपने बेटे को अभी प्रिंस चोपड़ा बुलाते है हलाकि ये उनके बेटे का नाम नहीं है।

हाल ही में गौरव चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है जिसमे वो बेटे को कंधे पर लिए लोरी सुनाते हुए सुलाते हुए नजर आ रहे है ।

गौरव ने वीडियो को शेयर करते हुए एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। गौरव चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, “आज हम दोनों ही दो हफ्तों के हो गए।हमारा प्रिंस चोपड़ा और मैं भी नन्हा सा डैडी हूं जो धीरे-धीरे सीख रहा हूं। ये लोरी मैं इसके लिए गाता हूं यह काफी दयालु है जी मेरी rhythm and tune को अनदेखा कर के लोरी सुनते ही सो जाता है। कई बार गाते-गाते मैं भी सो जाता हूं। इसे मेरी गर्दन से चिपके और लिपटे रहना बहुत पसंद है।’ गौरव चोपड़ा ने आगे बताया कि यह लोरी फिल्म ‘कभी कभी’ से है, जिसे उन्होंने सीरियल ‘उतरन’ के एक सीन के लिए तैयार किया था।
आशा हे आप भी मेरी बेसुरी सिंगिंग को अनदेखा करेंगे।


कल मेरे पिता को गुजरे हुए एक महीना हो गया है। जब में पिता बनने की छोटी छोटी कोशिश करता हु तो वह मेरा मार्गदर्शन करते है और मुझे भीतर से सलाह देते है।

इससे पहले भी गौरव ने बेटे का हिचकी लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था “जब बस एक हिचकी आप में लाखो इमोशंस ले आती है। आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शेयर कर रहा हु जैसे मेरे चेहरे पर आ गयी हमारा प्रिंस चोपड़ा यह उसका नाम नहीं है पर वो हमारा राजकुमार है।

आपको बता दे गौरव चोपड़ा पर पिछले दिनों दुखो का पहाड़ टूट पड़ा था 10 दिनों के अंदर ही उन्होंने अपने माता और पिता दोनों को खो दिया।

Related posts