Manish Raisinghan and Sangeeta Chauhaan wedding Photoshoot

manish Sangeeta wedding (1)manish Sangeeta wedding (1)

सीरियल ससुराल सिमर का एक्टर मनीष रायशिंघन ने 30 जून को एक्ट्रेस संगीता चौहान से शादी की थी. लॉकडाउन की वजह से मनीष और संगीता ने सिंपल तरीके से गुरुद्वारे में शादी की थी. दोनों की शादी लॉक डाउन में हुई शादियों में से आदर्श शादी मानी गई क्योकि इनकी शादी में महज 5 6 लोग ही शामिल हुए

अब न्यूलीवेड कपल ने अपने वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है इनमें मनीष और संगीता की दमदार केमिस्ट्री नजर आती है.

मनीष और संगीता शादी के दिन परफेक्ट लग रहे थे. मनीष ने ब्लू जैकेट, लाइट पिंक कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था. वहीं संगीता ने पिंक कलर का खूबसूरत ब्राइडल सूट पहना था. दोनों ने अपने ऑउटफिट के मैचिंग मास्क भी पहने थे

संगीता ने शादी की फोटो शेयर करते हुए मनीष को अपनी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया कहा है. उन्होंने लिखा- मनीष मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर बेहद खुश हूं. मैं लकी हूं कि तुम्हारी पत्नी बनी.”हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया. तुम मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट और मेरी ताकत हो. तुमसे मिलकर मैंने खुद को पाया है.”

संगीत ने अपने माता पिता के साथ भी तस्वीर शेयर की है और उन्हें अपनी सब्सि बड़ी स्ट्रेंथ बताया. वही मनीष ने भी सभी फैंस और दोस्तों को शुक्रिया अदा किया है.

मनीष ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा- हम दोनों स्वाभिमान सीरियल के दौरान मिले. लेकिन वहां हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. फिर हम एक पार्टी में मिले जहां हमारी बॉन्डिंग शुरू हुई, अच्छे दोस्त बने और फिर कपल और अब जल्द ही पति पत्नी बनने जा रहे हैं. मनीष और संगीता ने शादी के पहले वर्चुअल संगीत और मेहंदी की रस्म भी अदा की

Related posts