मानसी शर्मा युवराज हंस ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

mansi sharma yuvraj hansmansi sharma yuvraj hans

कलर्स टेलीविजन के चर्चित शो ‘छोटी सरदारनी’ में हरलीन का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मानसी शर्मा ने 12 मई को एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया। मानसी शर्मा की शादी फेमस पंजाबी सिंगर हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस से 21 फ़रवरी 2019 को हुई थी ।

मानसी और युवराज अपने पहले बच्चे के आने से काफी खुश है और उन्होंने अपने बच्चे का नाम ऋदान युवराज हंस रखा है ।बच्चे के जन्म के बाद से ही फैंस मानसी और युवराज के बच्चे की तस्वीर देखने को बेताब थे।

तो लीजिये मानसी ने अपने बच्चे की पहली तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ कैप्शन में लिखा है ” हेलो एवरीवन, मै जनता हु आप सब मेरा इंतज़ार कर रहे थे इसलिए में यहाँ हु। सभी को प्यार और आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

डॉटिंग डैडी युवराज हंस ने भी अपने बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीरों में उनका बेटा  बहुत ही क्यूट लग रहा है

युवराज ने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर कर के दी थी ।तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘फिक्र मत करो मम्मी और पापा हमेशा आपका हाथ थामे रहेंगे और आपको गाइड करते रहेंगे। स्वागत है।’

युवराज और मानसी की मुलाकात ‘बॉक्स ऑफिस क्रिकेट लीग’ के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों दोस्त बने और कुछ दिन बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने फरवरी 2017 में सगाई कर ली थी। वहीं फरवरी 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

मानसी शर्मा ‘पवित्र रिश्ता’, ‘महाभारत’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘उतरन’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं वही युवराज हंस ने ‘मिस्टर एंड मिसेस 420’, ‘लाहौरिए’, ‘प्रॉपर पटोला’, ‘यार अन्नमूल’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

Related posts