नेहा कक्कर रोहन प्रीत सिंह ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर इस डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Neha Kakkar Rohanpreet SinghNeha Kakkar Rohanpreet Singh

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।नेहा, फेमस पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह को डेट कर रही हैं, इस बात खुलासा ख़ुद उन्होंने कुछ दिन पहले किया था।  दोनों लगातार एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर के अपने प्यार का इज़हार कर रहे है।

नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी को लेकर फैंस काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे है लेकिन लगता हे हर बार की तरह इस बार भी नेहा की शादी की खबरे महज पब्लिकसिटी स्टंट ही है। क्योकि न तो रोहनप्रीत के घर पटियाला में और न नेहा के घर ऋषिकेश में शादी की कोई हलचल दिखाई दे रही है।

 हाल ही में नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी जिसपर लिखा था ‘नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत’ लेकिन ये उनके गाने का पोस्टर था। गाने का टाइटल है ‘नेहू द व्याह’ जो 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।

वही रोहनप्रीत ने भी गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मुझे जिन दिन का बेसब्री से इंतजार था वो आखिरकार आ ही गया। हम ऑफिशियल पोस्टर लॉन्च कर रहे हैं। मेरी घरवाली नेहू के साथ मेरा गाना आ रहा है 21 अक्टूबर को।’

इस पोस्टर को देखने के बाद सब लोग यही पूछ रहे हैं कि आखिर यह नेहा और रोहन की शादी का ऐलान है या फिर सिर्फ गाने के प्रमोशन के लिए दोनों लोगो की भावनाओ से खेल रहे है।
नेहा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए गायक विशाल ददलानी ने लिखा, ‘अरे! अब मैं फिर से कंफ्यूज हो गया हूं। यह शादी का मामला है या फिर कोई गीत या फिर फिल्म है? साफ-साफ बताओ यार। कपड़े सिलवाने हैं या फिर इसे डाउनलोड, लाइक और शेयर करना है?’ इसी पोस्ट पर बादशाह ने भी लिखा, ‘यार बड़ा कंफ्यूजन है।’

खेर हम आपको बता दे नेहा और रोहनप्रीत को जो नया गण आ रहा है ‘नेहू द व्याह’ उसे खुद नेहा ने लिखा है और उन्होंने ही इसको संगीत भी दिया है। हालांकि, इस गीत को गाया नेहा और रोहन ने साथ में है। नेहा और रोहन का यह पहला मौका है जब वह साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Related posts