पवित्र रिश्ता 2 का पहला लुक आया सामने, शाहीर-अंकिता निभाएगे मानव-अर्चना का किरदार

Shaheer Sheikh Ankita Lokhande in Pavitra RishtaShaheer Sheikh Ankita Lokhande in Pavitra Rishta

बॉलीवुड और टेलीविजन ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी शो पवित्र रिश्ता फैन्स को बेहद पसंद आया था कि अब जल्द ही ये शो नए सीजन के साथ पेश होने वाला है. वही सीजन 2 की शूटिंग भी से शुरू हो चुकी है.

पवित्र रिश्ता सीजन 2 मे मानव के किरदार मे टीवी के पॉपुलर ऐक्टर शाहीर शेख नजर आयेंगे. वही अर्चना का किरदार अंकिता लोखंडे निभाएगी. इस शो का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. मानव के लुक में शाहीर शेख और अर्चना के लुक में अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर पिछले पार्ट की यादें ताजा कर दी है.

Shaheer Sheikh and Ankita Lokhande in Pavitra Rishta 2

पिछले पार्ट में मानव की मां का किरदार निभाकर फेमस हुईं ऊषा नाडकरनी भी इस बार अपने पहले रोल में हैं. इनके अलावा रंदीप राय भी शो का हिस्सा हैं. रणदीप राय इस शो में मानव के छोटे भाई की भूमिका निभाएंगे, वही देव डी एक्ट्रेस असीमा वर्धन शो में उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी. इसके साथ ही पव‍ित्र रिश्ता 2.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीस किया जाएगा.

पवित्र रिश्ता की बात करें तो 2009 में शुरू हुए इस शो ने 1500 एपिसोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया. पव‍ित्र रिश्ता के पहले पार्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का रोल निभाया था. इस रोल से उन्हें देशभर में पहचान मिली और आज भी सुशांत के नाम से इस शो को जाना जाता है. लेकिन पिछले साल 2020 मे सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. वही सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके फैंस के लिए शहीर को इस शो में स्वीकार कर पाना आसान नहीं है।

कई फैन्स इस शो के लिए उत्साहित हैं तो वही कई ने इस शो को बायकॉट करने की भी मांग की है.  ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 ट्रेंड कर रहा है इसके साथ ही कई फैंस ने अपने पोस्ट के साथ Our Manav Only Sushant लिखा है.

Related posts