आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 November 2022

Today’s Bollywood NewsToday’s Bollywood News

Today’s Bollywood News: 17 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 17 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

tamannaah bhatia in hindi

जल्द दुल्हन बनने वाली हैं साउथ अभिनेत्री तम्मन्ना

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री तम्मन्ना भाटिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. क्योंकि अभी वह किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रही है, जिसके चलते माना जा रहा है कि अब वह जल्द ही शादी कर लेंगी. जिसको लेकर वह आधिकारिक घोषणा भी जल्द करेंगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वह मुंबई के एक बिजनेसमैन के साथ सात फेरें लेंगी.

Arbaj khan and his son news

अरबाज अपने बेटे संग बना रहे हैं ये फिल्म, शूटिंग की वीडियो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान जल्द ही अपने बेटे अरहान खान के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगे. जिसकी शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है, हालांकि फिल्म 2023 तक रिलीज़ होगी. जिसमें आपको रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय आदि भी नज़र आएंगे. इस फिल्म का नाम पटना शुक्ला है, जिसकी शूटिंग के वीडियो अरबाज ने शेयर किए हैं.

vicky kaushal and karan johar news

स्टूडेंट ऑफ दा ईयर 3 में नज़र आएंगे विक्की कौशल

करण जौहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ दा ईयर 3 में अभिनेता विक्की कौशल भी अभिनय करते नज़र आएंगे. जिसकी घोषणा करण जौहर ने एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से की है. विक्की कौशल जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आए अभी कम ही समय हुआ है, वह अभी हाल ही में बैक टू बैक कई सारी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं.

elle beauty awards 2022 in hindi

एली इंडिया ब्यूटी अवार्ड नाइट में इन एक्टर और एक्ट्रेस ने बिखेरे जलवे

बीती रात बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरों को एली ब्यूटी अवार्ड में शिरकत करते पाया गया. इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, एली एवराम, रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन, तेजस्वी प्रकाश, हिना खान, एक्टर कार्तिक आर्यन, करण कुंद्रा आदि मशहूर चेहरे नज़र आए. एली ब्यूटी अवार्ड के दौरान दीपिका और कार्तिक ने एक साथ फोटो शूट भी कराया. जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों को एक साथ आशिकी 3 में देखा जा सकता है.

aindrila sharma news

बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला की तबीयत खराब, अस्पताल में हुई भर्ती

बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की ब्रेन स्ट्रोक के चलते तबीयत खराब है, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रिला को दिल का दौरा भी पड़ चुका है. जिस कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, और उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया है. इस दौरान उनके फैन्स, फैमिली और बॉयफ्रेंड सब्यसाजी चौधरी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

Related posts