आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 18 November 2022

Today’s Bollywood NewsToday’s Bollywood News

Today’s Bollywood News: 18 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 18 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

daljeet kaur news in hindi

पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर का निधन, शोक में डूबे फैन्स

हाल ही में, मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया है। दलजीत कौर जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सारी पंजाबी और हिंदी फिल्में की है। वह हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी, जिन्होंने बीते दिन अंतिम सांसें ली है। जिस पर उनके परिवार और फैन्स ने उन्हें आखिरी विदाई दी।

nawazuddin siddiqui news

फिल्म हड्डी में अपने नए लुक से चर्चा में बने हुए हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड का मशहूर चेहरा नवाजुद्दीन सिद्दीकी जो कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते सबके दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म हड्डी में अपने नए अवतार की तस्वीरों को शेयर किया है। फिल्म हड्डी में नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने महिला ट्रांसजेंडर्स के साथ काम किया है, और उन्हीं का लुक अपनाया है। इस दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्रांसजेंडर्स के साथ अपने काम के अनुभव को साझा किया है।

niti mohan or aparshakti khurana news

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नीति मोहन और बॉलीवुड के ये अभिनेता मना रहे हैं अपना जन्मदिन

आज 18 नवंबर के दिन बॉलीवुड की मशहूर गायिका नीति मोहन का जन्मदिन है। नीति मोहन जिन्होंने बॉलीवुड की कई हिट पिक्चरों में अपनी आवाज दी है, उनके द्वारा गाए गए गाने बेहद सुपरहिट हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआतb स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव से की थी, जो कि काफी हिट रहा था। आपको बता दें कि नीति मोहन ने 2019 में एक्टर निहार पांड्या से शादी की थी और अब इनका एक बेटा भी है। नीति मोहन के जन्मदिन पर उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उधर, बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर बेहद कम समय में सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर अपारशक्ति भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Ranveer Singh news in hindi

रणवीर सिंह को मिला Etolie d’or अवार्ड, फ्रेंड्स को कहा धन्यवाद

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, जहां उन्होंने इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने प्रोग्राम की तस्वीरों और वीडियो को लोगों से साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। इस अवार्ड शो में रणवीर सिंह ने एक बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दी, और उनको एक अवार्ड से भी नवाजा गया है। जिसके बारे में उन्होंने अपने फैन्स से अपनी खुशी जाहिर की है।

drishyam 2 news

अजय देवगन की दृश्यम 2 हुई इस साइट पर लीक, हुआ करोड़ों का नुकसान

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की दृश्यम 2 काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देवगन और अभिनेत्री तब्बू की इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जिसको पहले ही दिन से देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ एक साइट्स ने दृश्यम 2 को ऑनलाइन लीक कर दिया है। जिससे फिल्मेकर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही ऑनलाइन रिलीज होने के चलते इसकी कलेक्शन पर भी काफी असर पड़ेगा।

Related posts