सोशल मीडिया अकाउंट Twitter पर अधिकतर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। बिग बी के इस अकाउंट को प्रो-पाकिस्तान टर्किश हैकर ग्रुप Ayyildiz Tim ने हैक कर लिया।
उसने ट्विटर अकाउंट पर अमिताभ की फोटो को हटाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी और बायो भी बदल दिया जिसमे लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा है।उसने कवर फोटो पर अपने ग्रुप का लोगो और उड़ती हुई ईगल (चील) की तस्वीर लगाई। हैकरों ने अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक कर तुर्की और पाकिस्तान से जुड़े मैसेज पोस्ट किए।
हैकर ने लिखा- ‘‘पूरी दुनिया के लिए यह एक महत्वपूर्ण संदेश है। हम तुर्की फुटबॉलर्स की ओर से आइसलैंड रिपब्लिक के अनादरपूर्ण बर्ताव पर खेद जताते हैं। हम विनम्रता के साथ यह बड़ा कदम उठा रहे हैं। हम यहां आपको इस बड़े साइबर अटैक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अइलदिज टिम तुर्किश साइबर आर्मी।’’
पाक प्रेम दिखाते हुए हैकर ने भारत सरकार पर रमजान के दौरान मुस्लिमों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।इसके साथ ही कई भारत विरोधी बातें भी लिखी गईं।
हैकर ने दूसरे ट्वीट में अपने इंस्टाग्राम के असत्यापित ऑफिशियल पेज की लिंक शेयर की। दूसरे ट्वीट में हैकर ने भारतीय मुस्लिमों से उनके ग्रुप को सपोर्ट करने की अपील भी की। हैकर ने लिखा, ‘‘हम आपके समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।’’
साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को किसने और कहां से हैक किया था। हालांकि अब उनका अकाउंट रिकवर कर लिया है। हैकरों द्वारा किए गए सबी ट्वीट भी उनके अकाउंट से हटा दिए गए हैं।
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने अकाउंट से तवो ट्ववीट भी किये।
कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…
आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…
आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…