Bollywood News

रश्मिका से लेकर विजय तक ने किया अपना बॉलीवुड डेब्यू,ये स्टार हिट रहे तो ये रहे फ्लॉप

ये साल कुछ ही पलों में खत्म हो जायेगा और इस खत्म होते साल के साथ कुछ खट्टी मीठी यादें रह जायेंगी। ये साल बॉलीवुड के लिए खराब ही रहा है। और कुछ ऐसा ही हाल रहा बॉलीवुड में अपनी पहली बार किस्मत आजमाने वालों के साथ।इस साल भी इंडस्ट्री में कई न्यू कमर्स ने हाथ आजमाया। तो आईए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने इस साल बॉलीवुड में एंट्री की।

रश्मिका मंदाना

गुडबाय

नेशनल क्रस और लाखों जबा दिलों की धड़कन साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साल 2022 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ से डेब्यू किया। फिल्म में रश्मिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया। हालांकि यह फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई। और रश्मिका का जलवा बॉलीवुड में नहीं चला।

विजय देवरकोंडा

लाइगर

फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार और साउथ के हैंडसम एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह हिंदी-तेलुगु फिल्म ‘लाइगर’ में अनन्या पांडे के साथ नजर आए। लेकीन काफी बड़े स्केल पे प्रमोशन होने के बाद भी यह फिल्म सुपर फ्लॉप रही। और विजय के लिए ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

नागा चैतन्य

लाल सिंह चड्डा

साउथ ऐक्टर्स समांथा के पूर्व पति नागा चैतन्य ने भी आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बॉलीवुड में एंट्री की। लेकीन बॉयकॉट ट्रेंड के चलते सब पानी में बह गया।उम्मीद जताई गई थी कि शहीद फौजी के तौर पर उनका रोल लोगों के दिलों में घर कर जाएगा। और न ये फिल्म चली न ही नागा का बॉलीवुड डेब्यू सफल रहा।

अदिवी शेष

मेजर

ऐसा नहीं है की सारे बॉलीवुड डेब्यू फेल हुए है। कुछ सितारों की किस्मत भी चमकी है। तेलुगु एक्टर अदिवी शेष ने फिल्म ‘मेजर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने मेजर संदीप का किरदार निभाया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ने तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनों भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

017 में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर ने भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया।उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से डेब्यू किया। लेकीन ये फिल्म नहीं चल पाई और लोगों ने इस फ़िल्म की स्टार कास्ट पे ही सवाल उठा दिया। मिस वर्ल्ड अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने से पीछे रह गई।

शर्ली सेटिया

निक्कामा

अपनी क्यूटनेस से सभी को दीवाना बनाने वाली सोशल मीडिया सेलेब्रिटी शर्ली सेटिया ने भी फिल्म ‘निकम्मा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस मूवी में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। फिल्म में उन्हें एक्टर अभिमन्यु दासाने के ऑपोजिट देखा गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। और ये डेब्यू भी सक्सेस नहीं हो पाया।

बाबिल खान

कला

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी इस साल अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड से की। उनकी फिल्म ‘कला’ दिसंबर 1 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। बाबिल फिल्मों के साथ साथ डायरेक्शन में भी फोकस कर रहे है।

शांतनु महेश्वरी

गंगुबाई

टीवी एक्टर और पॉपुलर डांसर शांतनु महेश्वरी ने भी इस साल बड़े पर्दे पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से डेब्यू किया। फिल्म में लोगों को उनकी ऐक्टिंग काफी पसंद आई। ये फिल्म तो हिट रही साथ ही शांतनु भी बॉलीवुड में हिट हुए।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

7 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

7 दिन ago