Bollywood News

Children’s day 2022 special: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक इन Celebs के बच्चे मना रहे हैं अपना पहला ‘बाल दिवस’

Children’s day 2022 special: 14 नवम्बर का दिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उनके परिवार वाले ढेर सारे गिफ्ट्स और सरप्राइज देकर उन्हें खुश करते हैं। बाल दिवस का दिन बच्चों के लिए बेहद खास होता है, जिसका इंतज़ार वह साल भर करते हैं। आज के दिन बच्चों बड़ों के साथ मिलकर खूब एंजॉय करते हैं और स्कूल में बच्चों के लिए कई तरह के आयोजन आयोजित किए जाते हैं।

ऐसे में, हम आपको आज उन बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के बारे में बताने वाले हैं, जो हाल ही में पैदा हुए हैं। जिनमें से कई फिल्मी सितारों ने सेरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया है, जबकि बाकी नॉर्मल तरीके से जन्मे हैं।

हालांकि कुछ एक सेलेब्रिटीज के बच्चे साल 2021 में 15 नवम्बर के बाद और दिसंबर में भी पैदा हुए हैं, उस आधार पर देखें, तो उनका भी ये पहला बाल दिवस होगा। इस प्रकार, साल 2022 में कई सारे फिल्मी चेहरों के घर नन्हें मुन्नो की किलकारी गूंजी है, जिनके बारे में ही हम आपको जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं….

इन एक्टर्स और एक्ट्रेस के बच्चे मनाएंगे अपना पहला Children’s day

1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (मालती मैरी चोपड़ा जोनास)

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनास के साथ हुई है। जिनकी शादी के चर्चे देश विदेश में काफी मशहूर हुए थे। हाल ही में, ये दम्पति सेरोगेसी के जरिए से पैरेंट्स बने हैं, जिनकी बेटी ने जनवरी 2022 में जन्म लिया और जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा गया है।

2. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (अलमा भट्ट कपूर)

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अब मां बन चुकी हैं। जिनकी शादी पिछले साल मशहूर एक्टर रणबीर कपूर से हुई है। इन्होंने हाल ही में 6 नवम्बर के दिन एक नन्हीं सी परी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अनुसार, उनकी बेटी का नाम अलमा रखा जाएगा।

3. सोनम कपूर औऱ आनंद अहूजा (वायु कपूर अहूजा)

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा सोनम कपूर भी हाल ही में मां बनी है। जिन्होंने एक प्यारे से लड़के को जन्म दिया है। आपको बता दें कि सोनम कपूर जोकि 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं, उन्होंने आनंद अहूजा के साथ शादी की है और ये दोनों हाल ही में एक बच्चे के पैरेंट्स बने हैं, जिसका नाम वायु कपूर अहूजा है। जोकि बाकी सभी सेलेब्स के बच्चों के नाम से काफी अलग है।

4. प्रीति जिंटा औऱ जीन गुडइनफ (जय और जिया जिंटा गुडइनफ)

बॉलीवुड की बबली अदाकारा प्रीति जिंटा भी हाल ही में सेरोगेसी के जरिए पैरेंट बनी है। जिनके पति का नाम जीन गुडइनफ है। प्रीति जिंटा ने मार्च 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बच्चों की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनी है। जिनके नाम उन्होंने जय जिंटा गुड इनफ और जिया जिंटा गुड इनफ रखा है।

5. युवराज सिंह और हैजल कीच (ओरियन कीच सिंह)

भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने साल 2016 में हैजल कीच से शादी रचाई थी। जिन्होंने भी इसी साल 26 जनवरी के दिन एक छोटे से बच्चे को जन्म दिया है। जिसका नाम दोनों ने काफी अलग ओरियन कीच सिंह रखा है, जिसका मतलब तारामंडल का एक तारा है। युवराज और हैजल दोनों अपने बेटे को प्यार से छोटा पुत्तर कहकर भी बुलाते हैं।

6. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (लक्ष्य सिंह लिंबाचिया)

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी हाल ही में मां बनी है। जिनके बेटे को भी उनके फैन्स काफी प्यार करते हैं, जिसका निक नाम भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गोला रखा है। हालांकि भारती और हर्ष के बेटे का ऑफिशियल नाम लक्ष्य है, जिसका जन्म इसी साल अप्रैल के महीने में हुआ है।

7. देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी (लियाना चौधरी)

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी शख्सियत देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी से हर कोई परिचित है। जिनकी जोड़ी टीवी से लेकर रियल लाइफ में भी काफी सुपरहिट मानी जाती है। देबिना बनर्जी ने हाल ही में दुबारा सेरोगेसी के जरिए मां बनने की अपनी खुशी को सबके साथ जाहिर किया था। हालांकि इससे पहले उनकी प्रेग्नेंसी सफल नहीं हो सकी थी, जिसके बाद अप्रैल 2022 में देबिना और गुरमीत एक बच्ची के पैरेंट्स बने हैं, जिसका नाम उन्होंने लियाना चौधरी रखा है।

8. पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल (सना एस सेजवाल)

जानी मानी टीवी कलाकार पूजा बनर्जी भी हाल ही में मां बनी है। जिन्होंने इसी साल मार्च के महीने में एक छोटी सी बच्ची को जन्म दिया है। उनके पति संदीप सेजवाल इस दौरान पूजा बनर्जी का काफी ख्याल रख रहे हैं, और दोनों बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि पूजा बनर्जी जी टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में नज़र आई थी। पूजा बनर्जी ने अपनी बेटी का नाम सना रखा है, जिसे प्यार से वह गुलाबो भी कहती हैं।

9. काजल अग्रवाल औऱ गौतम किचलू (नील किचलू)

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी हाल ही में मां बनी है। जिन्होंने एक छोटे से बालक को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू हाल ही में पैरेंट बने हैं, जिनके बेटे का नाम नील है। काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का काफी मशहूर नाम है, जिन्होंने साउथ के बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।

10. नयनतारा और विग्रेश शिवन (उईर और उल्गम)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा, जोकि विग्रेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में सेरोगेसी के माध्यम से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों की शादी अभी जून के महीने में ही हुई थी और अब नयनतारा ने अपनी मां बनने की खुशी को जग जाहिर किया है। इन्होंने अपने बच्चों के नाम उईर और उल्गम रखा है।

Anshika Johari

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago