Bollywood News

राखी सांवत ने कर ली अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी,जानिए आदिल और राखी की लव स्टोरी

आखिर मिल ही गया राखी को प्यार और खत्म हुआ उनका इंतेजार। राखी ने उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी से शादी कर ली है।दोनों अक्सर मीडिया के सामने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार का इजहार करते दिखते थे।राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छुपकर शादी रचा ली है। कपल ने कोर्ट मैरिज की है।

राखी ने आदिल से शादी की

राखी ने आदिल से शादी की

राखी सावंत इस नाम से हर कोई वाकिफ है। इंटरटेनमेंट की दुनियां में राखी हर दिन खबरों में रहती है। राखी खुलके अपनी बात रखने में विश्वास करती है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को कभी दुनियां से नहीं छुपाया।एक बार फिर राखी चर्चा में है।राखी ने अपने आदिल से शादी कर ली।दरअसल, सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें राखी व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं और एक्ट्रेस ने माथे पर दुपट्टा डाल रखा है। वहीं, आदिल अपने सिंपल लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जिंस पहनी है। तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पैपर्स पर साइन करते हुई दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर राखी और आदिल की इन तस्वीर को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। कई लोगों ने राखी को उनकी शादी के लिए बधाई दी है।

राखी की है ये दुसरी शादी

राखी सावंत की ये दूसरी शादी है।इससे पहले रखो ने रीतेश राज से शादी की थी। रितेश और राखी ने इंडिया के बाहर शादी की थी।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। उस समय तक राखी ने रितेश का चेहरा किसी को नहीं दिखाया था। हालांकि, बिग बॉस 15 में राखी के साथ रितेश ने भी एंट्री ली थी और तब लोग रितेश को देख हैरान रह गए थे। शो में राखी ने ये भी खुलासा किया था कि उनकी और रितेश की शादी मान्य नहीं है क्योंकि रितेश पहले से शादीशुदा है। वहीं, शो से बाहर आने के बाद राखी ने रितेश से रिश्ते तोड़ दिए थे, जिसके बाद से ही वह आदिल को डेट कर रही थीं।

कैसे मिले थे राखी और आदिल

राखी और आदिल

बता दें राखी और आदिल मैसूर में मिले थे। आदिल राखी की दोस्त शैली के भाई है। शैली ने ही आदिल को राखी से मिलवाया था।इन दोनों ने एक दुसरे से बातें करना शुरू की और फिर इन दोनों में प्यार बढ़ता गया। दोनों तब से साथ ही नजर आते थे। आदिल ने राखी को BMW के साथ दुबई में अपार्टमेंट गिफ्ट किया था।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago