धर्म

आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 25 March 2023

दैनिक राशिफल 25 March आपके लिए कैसा दिन होने वाला है, आपको अपनी सेहत, परिवार, करियर और वित्त से संबंधित जानकारी इस राशिफल में मिलती है। यह राशिफल आपको अपने दैनिक जीवन के लिए संबंधित जानकारी देता है।

आज का मेष राशिफल

प्रेम को व्यक्त करना अच्छी बात है लेकिन अति उत्साही होने से बचें कई बार ज्यादा उत्साह दिखाकर आप कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे आपका संगी आहत हो सकता है। अपने लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो अपने पहनावे का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति होने पर आप अपने पिछले उधार को भी चुक्ता कर सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आज घर परिवार में ख़ुशियों का वातावरण देखने को मिल सकता है।परिजनों के बीच आज सामंजस्य की स्थिति दिखाई देगी। आज आप बड़ो से या पिता और गुरुतुल्य लोगों से बात करते वक़्त अपनी भाषा पर संयम रखना होगा, क्योंकि संभावना है कि आज आप अनजाने में गुरु या गुरु तुल्य लोगों का दिल दुखा सकते हैं।

वहीं मैं अगर आपके करियर की बात करुँ तो आज आपको इसमें मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन आपके ऊपर कार्य का दबाव भी रह सकता है। ध्यान रहे, दबाव में अक्सर ग़लतियाँ होती हैं। क़ारोबार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का समय अनुकूल रह सकता है। हालाँकि उम्मीद से ज्यादा मुनाफ़ा न मिलने पर मन निराश भी हो सकता है। परंतु ख़ुद को आशावादी बनाए रखें। क्योंकि इससे आपको ऊर्जा मिलेगी।
आज के दिन आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और खुद को पूरे दिन एक नई चुस्ती फुर्ती से भरा हुआ पाएंगे। इसके परिणाम स्वरूप जो भी कार्य आप करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 6

आज का वृषभ राशिफल

आपके सिर पर आज प्यार का बुखार चढ़ा रहेगा। कुछ लोगों को आज अपना जोड़ीदार मिल सकता है। वहीँ जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में पड़े हैं उन्हें भी आज अपना संगी दुनिया का सबसे खूबसूरत शख्स लगेगा। आज अपने संगी की तारीफों के आप पुल बाँध सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन शायद इतना सफल न हो पाए, लेकिन आप की समझदारी आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती है। आज आपको कुछ ऐसे कार्यों को करने की आवश्यकता है जो भविष्य में आपके आर्थिक पहलू को मजबूत बनाते हों। यदि आप पहली बार शेयर बाज़ार में निवेश करना चाहते हैं तो आप म्यूचल फंड के द्वारा निवेश कर सकते हैं। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। परिवार के लोगों पर अपना रॉब ज़माने और उनको अपने अनुसार चलाने की आपकी प्रवृति आज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है क्योंकि इसकी वजह से घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कारोबारियों का स्वभाव आज प्रतिस्पर्धी रहेगा आज आप चाहेंगे कि आपसे आगे कोई न निकल पाए और इसके लिए आप मेहनत भी खूब करेंगे। हालांकि बहुत ज्यादा काम की वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज ऑफिस में अलग-थलग नजर आएँगे आज लोगों से बात करने में आपको कोई दिलचस्पी नहीं होगी। आज आप अपने काम से मतलब रखेंगे। आपके इस व्यवहार से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है लेकिन आपके लिए ऐसा करना फायदेमंद ही रहेगा। स्वास्थ्य में परिवर्तन आ सकता है हो सके तो इस समय मसालेदार खाने से बचें। खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेंगे तो आपको फायदा पहुंचेगा।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 9

आज का मिथुन राशिफल

आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। आपके लिए आवश्यक है कि अपने भविष्य की योजनाओं को अपने तक सीमित रखें और यदि कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके बारे में अभी किसी को ना बताएं। पारिवारिक जीवन में आपको आशानुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। जहां तक आपके आर्थिक जीवन की बात करूँ तो उसके लिए भी परिस्थितियाँ बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा आपको दोनों मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है।

सितारों की चाल यह संकेत कर रही है आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। लेेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस बाधा से पार लेंगे। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा, किसी शारीरिक कष्ट से आपको मुक्ति मिल सकती है, खुद को बिल्कुल सेहतमंद महसूर कर सकते हैं।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 8

आज का कर्क राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज दिल की बातें मुंह तक लाने में दिक्कतें आ सकती हैं और इसका कारण होगा कि आपके दिमाग में अपने जीवनसाथी को लेकर कई विचार तैर रहे होंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की किसी बात से परेशान हैं तो खुलकर उनके सामने अपनी बात रखें। आज किसी से धन उधार न लें और न ही आज किसी को धन उधार दें। वहीं यदि आप शेयर बाज़ार में निवेशक हैं तो आज के दिन निवेश करने से बचें। धन के मामले में औरों पर ज़रुरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। आज आपका रुझान अपने परिवार के विरुद्ध होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के बीच आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है।

कारोबारी लोग आज अपने धन को बचाने के कई प्लान बनाएँगे। अगर आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने साझेदार के साथ आज आपकी बहस हो सकती है इसलिए जितना हो सके आज खुद पर काबू रखने की कोशिश करें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में आज अच्छे फल मिलेंगे आज आपका बॉस आपके काम की तारीफ करेगा और साथ ही आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ भी देगा। अगर आप उनकी आशाओं पर खरे उतरते हैं तो निकट भविष्य में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप अन्य दिनों की तुलना में खुद को कई ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। लेकिन यदि आप डायबिटीज, अस्थमा या फिर ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आज आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है, क्योंकि जरा सी चूक आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 9

AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके जीवन में किसी ऐसे की एंट्री होगी जिसके आगे आप दोस्त, दुनिया, परिवार सब भूल जाएंगे। हम कह सकते हैं आपके जीवन में आज का दिन नए प्यार को महसूस करने का है। हालाँकि यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आज आप अपने पार्टनर को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्यार में एक दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही साथ एक दूसरे के प्रति आदर का भाव होना भी आवश्यक है। इन बातों को यदि आप याद रखें तो निश्चित रूप से आपके रिश्ते में कभी कोई कड़वाहट नहीं आयेगी। ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज आपका आर्थिक पक्ष कमज़ोर दिखाई दे रहा है। अप्रत्याशित रूप से धन ख़र्च हो सकता है। इसके अलावा परिवार की ज़रुरतों को लेकर भी आज धन ख़र्च हो सकता है। आमदनी की अपेक्षा ख़र्च अधिक है लिहाज़ा आज के दिन आप अपने बेवजह के ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक जीवन में आज खुशियां व्याप्त रहेंगी आज आपके रिश्तेदारों के द्वारा आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ़ हो सकती है जिससे आपके माता और पिता को अत्यंत ख़ुशी होगी। आज दिन की शुरुआत आप घर के किसी छोटे सदस्य के साथ हंसी मजाक करके कर सकते हैं।

आज तनाव ज्यादा महसूस करने के चलते आप उदास और ख़ुद को परेशान कर सकते हैं। यदि किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव हो तो ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर होता है कि आप परेशान होने की बजाय खुद को संभालते हुए ज़्यादा से ज्यादा आशावादी बनने के लिए खुद को प्रेरित करें। जब हमें सही मार्ग नहीं मिलता तो हम अक्सर दूसरों से मदद की उम्मीद करने लगते हैं जो एक बुरी आदत है और इस आदत को हमें जितना जल्दी हो त्याग देना चाहिए। हमें दूसरों के बदले खुद ही अपने आप को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि आप खुद को जो प्रोत्साहन दे सकते हैं वो शायद ही कोई दूसरा आपको दे पाए। ऐसा करने से न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि आप डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों से भी उभर पाएंगे। सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

पदमपुरा जैन मंदिर में क्या है चमत्कार

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन में आज अहंकार को बीच में न आने दें क्योंकि इससे आप दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ सकती हैं। यदि आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज़ है तो उसकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें पैसों का खर्च आज सोच समझकर करें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन को देखें तो आज आपको उसमें कई समस्याएं आ सकती हैं। जिसके चलते आपको घर-परिवार के लोगों की कई बाते सुननी पड़ेगी। कारोबारियों का स्वभाव आज बहुत अच्छा रह सकता है आज आप अपने कर्मचारियों के प्रति विनम्र रहेंगे और इसीलिए आपके प्रति आपके कर्मचारियों का रुख भी चेंज हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें। इस राशि के जो जातक नौकरी पेशा से जुड़े हैं वो आज अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके अपने सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में खुद को बहुत एक्टिव पाएंगे। जो जातक अब तक जॉब की तलाश में लगे हैं उन्हें आज जॉब मिलने की संभावना है।

किसी लंबी बीमीरी से अगर आप जूझ रहे हैं और उससे निजात पाना चाहते हैं तो आपको कुछ कड़े फैसले लेने की जरुरत है और उनपर अमल करने की जरुरत है। अपने खानपान और दिनचर्या को सुधारने की कोशिश करें। किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए आपका मानसिक रुप से स्ट्रांग होना भी जरुरी है इसलिए आपको सलाह है कि सुबह शाम प्राणायाम का अभ्यास करें।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 9

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Page: 1 2

Sunita Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago