धर्म

Durga Puja 2022: कोलकाता से दिल्ली तक जानिए देश के इन राज्यों के दुर्गा पंडाल है सबसे प्रसिद्ध

नवरात्रि की धूम जल्द ही एक बार फिर देशभर में देखने को मिलेगी। देशभर में दुर्गा पूजा का जश्न देखने मिलेगा. वही देशभर में कई जगह दुर्गा पंडाल लगाए जाते है जहां लोग दर्शन के लिए दूर दूर से आते है. तो आइये आज जानते है भारत के कुछ ऐसे प्रसिद्ध पंडालों के बारे में.

बागबाजार (कोलकाता)

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में गली गली में दुर्गा पंडाल देखने मिलते है. कोलकाता में कई प्रसिद्ध दुर्गा पंडाल है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। लेकिन यहां का बागबाजार पंडाल काफी प्रसिद्ध है. ‘बागबाज़ार’ में 100 साल से अधिक समय से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. बागबाजार पंडाल में भक्तों की सबसे अधिक भीड़ उमड़ती हैं। वही इस स्थान को लेकर कहा जाता है कि पूरे नौ दिन यहां मां दुर्गा वास करती हैं और जो भी भक्त मन्नत मांगते हैं वो ज़रूर पूरी होती है। यहां देश के हर कोने से लोग खासकर दुर्गा पूजा के दौरान पहुंचते हैं और यहां का सिंदूर खेला भी काफी फेमस है.  

सर्बोजानिन दुर्गा पूजा पंडाल (मुंबई)

मुंबई नगरी में सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते है. हर साल यहां दुर्गा पूजा भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है. मुंबई के सांता क्रूज में लगने वाला विशाल दुर्गा पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह पंडाल बॉलीवुड के काजोल मुखर्जी और रानी मुखर्जी द्वारा लगवाया जाता है. प्रत्येक दिन फिल्मी जगत के कई कलाकार यहां दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं.

चितरंजन पार्क दुर्गा पंडाल (दिल्ली)

दुर्गा पूजा के मामले में दिल्ली के चितरंजन पार्क को मिनी बंगाल कहा जाता है. हर साल यहां धूमधाम से दुर्गा पंडाल लगाया है. इस पंडाल में आने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोलकाता में हैं। दुर्गा पूजा पर यहां भक्तों की काफी भीड़ रहती है. यहां दूर दूर से कई लोग माता का आशीर्वाद लेने आते है. इसके सिवा दिल्ली के आप रामलीला मैदान में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती और यहां दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट की दशकों पुरानी दुर्गा पूजा भी बेहद पॉपुलर है.

लतासिल दुर्गा पंडाल (असम)

असम में मां दुर्गा के स्वागत के साथ ही पूरा राज्य मां की भक्ति में डूब जाता है। असम के गुवाहाटी शहर की ‘लतासिल दुर्गा पूजा’ काफी प्रसिद्ध है. लतासिल अपने थीम पंडाल के लिए मशहूर है. यहां हर साल अलग अलग थीम के पंडाल देखने कई भक्त पहुँचते है.

जगनमोहन महल (मैसूर)

मैसूर में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है यहां का विशाल जगनमोहन महल पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां काफी भव्य पंडाल बनाया जाता है, जहां लाखों लोग देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए आते है वही इस साल यहां करीब 8 से 9 लाख भक्तों के आने की संभावना है. यहां के पंडाल पर अष्टमी और नवमी के प्रसाद का बड़ा महत्व है। अष्टमी तिथि को खिचड़ी का महाभोग लगाया जाता है तो वहीं नवमी पर माता रानी को खीर का महाभोग लगाया जाता है। पूजा समिति से जुड़े सदस्य बताते हैं कि दोनों दिन लगभग तीन से चार क्विंटल प्रसाद भक्तों के बीच वितरित होता है। नवरात्रि के दौरान मैसूर का महल लगभग 1 लाख बल्ब से हर रोज रोशन होता है. वही दसवें यानी कि विजयदशमी के दिन यहां भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

मछुआ टोली दुर्गा पंडाल (पटना)

बिहार की राजधानी पटना के मछुआ टोली में पिछले 62 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. बिहार का मछुआ टोली पंडाल काफी प्रसिद्ध है यहां हर साल दुर्गा मां की प्रतिमा अलग-अलग प्रकार की बनाई जाती है. यहां पूजा पंडाल में प्रसाद के रूप में सप्तमी को फल व मिठाई, महाष्टमी को हलवा व चना, महानवमी को खिचड़ी और सब्जी का वितरण किया जाता है और लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु हर साल यहां प्रसाद ग्रहण करते हैं.

बकरी बाजार दुर्गा पंडाल (रांची)

झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. राजधानी रांची में भी दुर्गा पूजा का उल्लास दिखने लगा है. रांची के अपर बाजार स्थित बकरी बाजार में प्रसिद्ध दुर्गा पंडाल लगाया जाता है इस बार यहां पश्चिम बंगाल के मायापुर के इस्कॉन मंदिर का प्रारूप देखने मिलेगा. यहां सालों से हज़ारो लोग माता का आशीर्वाद लेने आते है.

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago