आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 September 2022

Today bollywood updatesToday bollywood updates

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए लोकप्रिय कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100% ब्लॉकेज मिला था। राजू पिछले 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. 

सोनम कपूर के बेटे का हुआ नामकरण

हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे के नाम का ऐलान कर दिया है. सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेटे के एक महीने के होने पर उसके नाम का खुलासा किया है कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘वायु’ रखा है. कपल ने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर नाम का ऐलान किया है।

तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में खरीदा आलीशान घर

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक कार खरीदी थी जिसके बाद अब उन्होंने घर खरीदा है। तेजस्वी ने गोवा में अपना एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी जानकारी उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने तस्वीर शेयर की दी साथ ही कहा भगवान करे आपके पास हर शहर में एक घर हो.

जापान में रिलीज होगी ‘आरआरआर’

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉक बस्टर रही। इस फिल्म को देश विदेश से खुब प्यार मिला वही अब ये फिल्म जापान में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म को अक्टूबर में जापान में रिलीज किया जाएगा।

अरमान कोहली को ड्रग्स केस में 1 साल बाद मिली जमानत

अरमान कोहली को बीते साल कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अरमान को बीते एक साल से ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में रहने के बाद अब बेल मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत को मंजूर कर लिया है। वही अरमान को अपनी जमानत के लिए 1 लाख रुपये का बॉन्ड भरना पड़ेगा।

Related posts