धर्म

तुला राशिफल 2023। Tula Rashifal 2023

Tula Rashifal 2023: आज के आर्टिकल के जरिए हम तुला राशि के साल 2023 में होने वाली घटनाओं और अच्छे अथवा शुभ फलों के विषय में चर्चा करेंगे।इस आर्टिकल के जरिए आपको यह ज्ञात हो जाएगा कि तुला राशि के जातकों को आने वाले साल में प्रेम, विवाह, करियर, शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में कितना प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा और क्या-क्या उनके जीवन में परेशानियां आएंगे। इस राशिफल के अनुसार आप आने वाली परेशानियों के लिए सतर्क भी हो सकते हैं। अतः यदि आप जानना चाहते हैं कि तुला राशि के जातकों का आने वाला साल 2023 कैसा रहने वाला है तो यह आर्टिकल पढ़ना जारी रखें।

तुला प्रेम राशिफल 2023

तुला प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में 17 जनवरी को शनि आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और शुक्र 22 जनवरी को पंचम भाव में रहेंगे। इस समय में दौरान आपके रिश्तों में प्रेम और रोमांस काफी बढ़ेगा। शुक्र का गोचर अन्य राशियों में होता हुआ दिखाई देगा। शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। 22 अप्रैल को बृहस्पति के सप्तम भाव में जाने से प्रेम विवाह के भी योग बन सकते हैं। इस राशिफल के अनुसार, वर्ष में प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। ऐसे में प्यार आपके सिर चढ़कर बोलेगा।

तुला करियर राशिफल 2023

तुला करियर राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में आपको सोच विचार करने की आवश्यकता रहेगी। करियर में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। शनि जी इस राशि परिवर्तन करके पंचम भाव में जाएंगे, जिसके चलते नौकरी में बदलाव हो सकते हैं। आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। सरकारी सेवा में किसी बढ़िया जगह स्थानांतरण भी हो सकता है। अक्टूबर – नवंबर – दिसंबर के महीने उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। परेशानियों से बचने के लिए सही निर्णय लेना होगा।

तुला शिक्षा राशिफल 2023

तुला शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार विद्यार्थियों को इस साल काफी मेहनत करनी होगी। शनि देव आपकी कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। पढ़ाई से बचने का प्रयास ना करें। हालांकि एकाग्रता बार-बार भंग होगी लेकिन आपको यही कोशिश करनी होगी कि एकाग्रता बनी रहे। इस वर्ष के मध्य में अप्रैल से स्थितियां सुधर सकती हैं। ऐसे में आपका मन धीरे-धीरे पढ़ाई की ओर झुकने लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष अच्छी सफलता मिल सकती है। फरवरी से अप्रैल और अगस्त से अक्टूबर के बीच आपके लिए अच्छी सफलता के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जनवरी – फरवरी और अप्रैल के महीनों में थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। नवंबर और दिसंबर के महीने कुछ चुनौतियां सामने अा सकती हैं। जुलाई से अक्टूबर के बीच का समय अच्छा रहेगा। सफलता के लिए बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला वित्त राशिफल 2023

तुला वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। शनि देव जनवरी में पंचम भाव में आकर सप्तम और एकादश भाव पर दृष्टि देखेंगे। जो आमदनी बढ़ाने में काफी अच्छी रहेगी। वित्तीय स्थिति को सुधारने में शनि की स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। अप्रैल में सप्तम भाव में बृहस्पति बैठकर आपके प्रथम भाव, तीसरे भाव और एकादश भाव को देखेंगे। ऐसे में वित्तीय स्थिति में संतुलन बना रहेगा। राहु का गोचर आपके छठे भाव में अक्टूबर में होगा, इस बीच खर्चों में आशातीत बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वित्तीय मामलों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वर्ष के अंतिम महीने अच्छे व्यतीत होगा।

तुला पारिवारिक राशिफल 2023

तुला पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुरुआत में कुछ तनाव लेकर आएगा। यदि शनि देव का गोचर पंचम भाव में हो जाएगा। बृहस्पति महाराज की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होने से प्रेम और प्रगाढ़ता बनी रहेगी। छोटी-मोटी समस्याओं में भी कमी आएगी। मई से जुलाई के बीच सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष पिताजी की सेहत में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी रखना भी आवश्यक होगा। इस वर्ष अगस्त से अक्टूबर के बीच पारिवारिक खर्चे भी करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान रहेगा। इसके साथ ही आपको अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा। परिवार वालों की ओर से सम्मान बढ़ेगा। वर्ष की शुरुआत में तनाव हो सकता है। मई में आपको सहयोग मिलेगा।

तुला संतान राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 के अनुसार संतान के लिए यह वर्ष कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। शनि देव की पंचम भाव में उपस्थिति संतान से मेहनत कराएगी। काम का प्रेशर व यही पढ़ाई का प्रेशर हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आपकी संतान को वर्ष की शुरुआत में कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार हो जाएगा और उनकी चुनौतियों में कमी आएगी। नवंबर और दिसंबर के महीने आपके लिए सफलतादायक रहेगा।

तुला विवाह राशिफल 2023

तुला विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप कुछ परेशानियां महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में ही राहु आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। जनवरी में शनि का गोच पंचम भाव में होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। 13 मार्च तक आपके अष्टम भाव में ही विराजमान रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए यह अच्छा समय नहीं होगा। अप्रैल को गुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में आएंगे। मई के महीने में गुरु और राहु के प्रभाव से गुरु दोष बन सकता है। विवाह में विघटन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 30 अक्टूबर को राहु छठे भाव में आ जाएगा। ऐसे में अंतिम महीने दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाएंगे। आपका रिश्ता भी परिपक्व होगा। आप एक दूसरे के और निकट आएंगे। अन्तिम महीनों में आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला व्यापार राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 के अनुसार व्यापार के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में राहु का प्रभाव रहेगा। शुरुआत में चुनौतियों में घिर सकते हैं। सरकारी नीतियों के विरुद्ध काम करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। विदेशी संपर्कों से आपको जुलाई-अगस्त में लाभ मिलेगा। सितंबर-अक्टूबर के बीच आप कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। नवंबर – दिसंबर के महीने आप अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। इस वर्ष के अंतिम महीने में आपका व्यापार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।

तुला संपत्ति और वाहन राशिफल 2023

तुला राशि वाहन भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, यह वर्ष संपत्ति के दृष्टिकोण से सामान्य से कुछ बेहतर रहने की संभावना है। यदि आप की संपत्ति की बात की जाए तो यह कहा जा सकता है कि मई से जुलाई के बीच का समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस दौरान कोई अचल संपत्ति खरीदने की संभावना बनेगी। आप अपने परिवार के साथ मिलकर अपना घर लेने या कोई बड़ा आवासीय भूखण्ड खरीदने की कोशिश कर सकते हैं। उसमें शुरुआत में कुछ समस्या भी होगी लेकिन किसी ना किसी तरह से लोन आदि लेकर आप अपना काम पूरा कर ही लेंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। इस वर्ष जनवरी, जून और दिसंबर के महीनों में आप कोई नई गाड़ी खरीदने में सफल हो सकते हैं। हालांकि अप्रैल के महीने में वाहन दुर्घटना के प्रति थोड़ी सावधानी रखें। इस दौरान वाहन में भी कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

तुला धन और लाभ राशिफल 2023

तुला राशि वालों के लिए 2023 का वर्ष धन और लाभ के क्षेत्र में चुनौती लेकर आएगा। इस वर्ष के अंत में आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वर्ष में जल्द ही आपका आमदनी का एक पक्का जरिया बन जाएगा। बृहस्पति महाराज अप्रैल के मध्य तक छठे भाव में रहकर द्वादश भाव को देखेंगे। जो खर्चों को बढ़ा सकता है। आर्थिक रूप से आप कुछ परेशानी महसूस करेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बिगड़ेगी। नवंबर- दिसंबर में अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे। जनवरी, अप्रैल और अगस्त के महीनों में आपको सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ के योग बन सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी बनाए रखें।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर होगी। बृहस्पति आप के छठे भाव में और मंगल वक्री होकर अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। चौथे भाव में शनि महाराज तीसरी दृष्टि से आपके छठे भाव को देखेंगे। साथ ही बीमारी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। अप्रैल के महीने में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनेगी। मई से जून के बीच फिर से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए आपको ध्यान देना ही होगा। अगस्त के बाद से स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू होगा। स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसी सोच के जरिए आपको अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा। पुरानी बीमारियों से धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे। इस वर्ष का नवंबर का महीना सेहत में मजबूती लाएगा।

Anshika Johari

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

8 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

9 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

9 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

9 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

9 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago