एकता कपूर ने अनीता हसनंदानी के लिए होस्ट किया बेबीशावर, कई टीवी सेलेब्स आये नजर

Anita Hasanandani and Rohit ReddyAnita Hasanandani and Rohit Reddy

नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, अनीता जल्द माँ बनने वाली है .कल एकता कपूर ने अपने घर पर अनीता का बेबी शॉवर होस्ट किया। अनीता और रोहित ने बेबी शॉवर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, वही बेबी शॉवर के बाद अनीता और उनके इस रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं.

BbabyShower of Anita Hasanandani

अनीता का यह बेबी शॉवर उनकी करीबी दोस्त और टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के घर पर हुई. टेलीविजन के कई सितारे इस सेलिब्रेशन मे पहुंचे थे. इस मौके पर एकता कपूर, अदिति भाटिया, क्रिस्टल डी’सूज़ा, करण पटेल, अंकिता भार्गव, करिश्मा तन्ना, उर्वशी ढोलकिया,रिधिमा पंडित, सनाया ईरानी, मुश्ताक शेख जैसे कई सितारें दिखे और पेरेंट्स बनने वाले इस कपल की खुशी को और बढ़ाया.

वही अपने इस बेहद खास मौके पर अनीता ने पीले रंग का गाउन पहना हुआ था और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आयी अनीता इसमे बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं. वहीं उनके पति रोहित रेड्डी जींस और ग्रे कलर का पुलोवर पहने हुए दिखाई दिए. अनीता ने बेबीशॉवर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टग्राम पर शेयर की थी जिसको फैन्स बहुत पसन्द कर रहे हैं साथ ही खूब बधाईयाँ दे रहे.

Anita Hasanandani and Rohit Reddy soon to be parents

वही इस मौके पर अनीता ने रोहित के साथ केक काटा इस केक का बेहद क्यूट था इस मे आधा चंद्रमा का आकार बना हुआ था जिस पर छोटा सा बच्चा सोता हुआ दिखा, और उनका यह वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वही एकता ने अपने इंस्टग्रामपर बाकी सभी सितारों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जो कि खूब वायरल हो रहा है.

Related posts