आदित्य नारायण इंडियन आइडल 12 खत्म होने के बाद पत्नी संग मालदीव पहुंचे

Aditya Narayan and Shweta AgarwalAditya Narayan and Shweta Agarwal

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण इंडियन आइडल 12 का सबसे लंबा सीजन होस्ट करने के बाद अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल संग वेकेशन पर गए है. आदित्य अपनी पत्नी श्वेता संग मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. वही इस कपल ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ फोटो अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं.

After Indian Idol 12, Aditya Narayan and wife Shweta Agarwal jet off on a romantic holiday to Maldives

टीवी का मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल का सीजन 12 15 अगस्त को खत्म हो गया है वही इस शो के विजेता पवनदीप राजन रहे. शो के खत्म होने के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण अपनी पत्नी संग मालदीव में चिल करने पहुंचे है जहां से दोनों की वेकेशन से शेयर की पिक सोशल मीडिया पर फैन्स को खूब पसंद आ रही है.

Aditya Narayan is enjoying in Maldives with wife

आदित्य ने जो पिक शेयर की जिसमें आदित्य बाथरोब पहने अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आये, फोटो शेयर कर आदित्य ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने प्यार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने और जिंदगी भर की यादें संजोने से बेहतर और कुछ भी नहीं है.’ इसके सिवा, आदित्य ने पत्नी के साथ रोमांटिक डिनर की एक फोटो भी पोस्ट की है. वही इस फोटो को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा: ‘अपनी पत्नी के साथ बेहतर डिनर का लुत्फ उठाते हुए.’

Aditya Narayan shared his morning routine in maldives

वही इसके अलावा आदित्य ने एक वीडियो शेयर कर उनका मालदीव में मॉर्निंग रूटीन बताया. इस वीडियो में आदित्य बेड पर लेते नज़र आये जसिके बाद वो उठते ही पूल में स्विमिंग करने लगे. फैन्स आदित्य की वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे है. इसके सिवा ये कपल मालदीव में डॉलफिन स्पॉट करने भी पहुंचा था.

आपको बता दे कि आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल को 10 साल तक डेट किया था जिसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2020 को परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी की थी. शादी के बाद दोनों कश्मीर की वादियों में एन्जॉय करते नजर आए थे वही कश्मीर के बाद दोनों सुला वाइनयार्ड्स मिनी वेकेशन पर गए थे.

Related posts