सिंगर आदित्य नारायण जल्द बनने वाले है पिता, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

Aditya Narayan-Shweta AgarwalAditya Narayan-Shweta Agarwal

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने अपने फैन्स संग खुशखबरी शेयर की है. आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल शादी के एक साल बाद अब अपनी लाइफ के नए फेज में प्रवेश करने वाले हैं. आदित्य और श्वेता जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने शादी के एक साल बाद अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की है. जल्द दी आदित्य और श्वेता अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले है. आदित्य ने अपने सोशल मीडिया पर श्वेता संग तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी शेयर की. तस्वीर में श्वेता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नज़र आयी. तस्वीर शेयर कर आदित्य ने लिखा: मैं श्वेता और मैं यह शेयर करने के लिए आभारी और धन्य महसूस करते हैं कि हम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. वही इस तस्वीर पर उनके फैन्स और फ्रेंड्स कमेंट कर ढ़ेरो बधाइयां दे रहे है.

Aditya Narayan-Shweta Agarwal to welcome their first child soon

वही एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि ‘श्वेता और मैं अपने जीवन के इस नए चरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एकदम अलग ही फीलिंग है। मुझे हमेशा से बच्चों का शौक रहा है और मैं किसी ना किसी दिन पिता बनना चाहता था। अब, श्वेता को और काम करना पड़ सकता है क्योंकि मैं किसी बच्चे से कम नहीं हूं। हमने हाल ही में एक शरारती गोल्डन रिट्रीवर भी अपनाया है. वही आदित्य ने बताया की वो एक बेटी चाहते है क्योंकि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते है.

आपको बता दे कि आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल को 10 साल तक डेट किया था जिसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2020 को परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी की थी. और अब जल्द ही माता पिता बनने वाले है.

Related posts