PUBG के बेन होने के बाद अक्षय कुमार ला रहे है भारतीय गेम FAU-G

Akshay Kumar's FAUG GameAkshay Kumar's FAUG Game

भारत सरकार ने बीते दिनों चीन के पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी सहित 118 चाइनीस  ऐप्स पर बैन लगा दिया है और इसके बाद लाखों यूजर्स PUBG के विकल्प के तौर पर दूसरे गेम्स खोज रहे हैं।

ऐसे में बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने पहला मेड-इन-इंडिया बैटल रॉयल गेम ‘FAU-G’ लांच करने का अनाउंसमेंट कर दिया है ।अक्षय ने इस गेम की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन किया है।  साथ ही इस मोबाइल गेम से मिलने वाले रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट को सपोर्ट करते हुए इस एक्शन गेम का प्रेजेंट करते हुए गर्व हो रहा है। निडर और एकता की मिसाल गार्ड्स – फौजी। एंटरटेनमेंट से इतर इस खेल में प्लेयर्स हमारे सैनिकों के सैक्रिफाइज को जान सकेंगे। इस मोबाइल गेम से मिलने वाले रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

भारत में PUBG को  करीब  17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। और गेम बैन किए जाने का असर उन सभी पर पड़ा है। ऐसे में नया FAU-G गेम आना उन्हें बड़ी राहत दे सकता है।

FAU-G is coming soon.

अक्षय के इस गेम के बारे में शेयर करते ही यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। FAU-G यानी फौजी गेम को विशाल गोंदाल के इंडिया गेम्स और बैंगलुरु के एनकोर गेम्स ने मिलकर तैयार किया है।

आपको बता दे भारत सर्कार ने  29 जून को 59 चीनी ऐप्स, 27 जुलाई को 47 ऐप और 2 सितंबर को 118 ऐप्स बैन किए हैं। हालांकि, पबजी का मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन अभी भी मौजूद है।  माना जा रहा है कि अगर गेम के ग्राफिक्स और कंट्रोल्स PUBG की टक्कर के हुए तो यह बड़ा हिट हो सकता है।

Related posts