ऐश्वर्या राय और रिया सेन जैसी एक्ट्रेस को डेट करने के बावजूद 47 साल की उम्र में भी कुंवारे है अक्षय खन्ना

Akshay KhannaAkshay Khanna

सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज 28 मार्च को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है. अक्षय खन्ना का जन्म मुंबई में 28 मार्च 1975 को हुआ था. अक्षय खन्ना ने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन अक्षय को पहचान मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर से मिली थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया. अपने फ़िल्मी करियर के दौरान उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन 47 साल की उम्र में भी अक्षय ने शादी नहीं रचाई है. तो आइये आज अक्षय खन्ना के जन्मदिन पर जानते है कि उनका नाम किन अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है.

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

Akshay Khanna was dated Aishwarya Rai

 मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ में काम किया था. वही कहा जाता है कि इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये थे. फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ की शूटिंग के दौरान दोनों अमेरिका भी गए थे और एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे. दोनों के अफेयर की खबरों ने मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. वही रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने करीब एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था. लेकिन फिर ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की जिसके बाद सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के करीब आ गए और फिर ऐश्वर्या और अक्षय का ब्रेकअप हो गया।  

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

Akshay Khanna was dated Karisma Kapoor

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना का नाम भी एक साथ जुड़ चुका है. खबरों के अनुसार खुद रणधीर कपूर बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना से कराना चाहते थे. वही रणधीर कपूर ने करिश्मा का रिश्ता भी विनोद खन्ना के घर पहुंचाया था, विनोद खन्ना भी इस शादी के लिए तैयार हो गए थे. लेकिन करिश्मा की माँ बबिता नहीं छाती थी उनकी शादी जल्द हो, उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था और वो बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मे कर रही थी जिस वजह से बबीता चाहती थी करिश्मा शादी की बजाय अपने करियर पर ध्यान दे ऐसे में अक्षय की ये शादी अधूरी रह गयी.

रिया सेन (Riya Sen)

Akshay Khanna was dated Riya Sen

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा में रिया सेन और अक्षय खन्ना को साथ देखा गया था. करियर के शुरुआत में अक्षय खन्ना ने रिया सेन को डेट किया था. दोनों ने एक दूसरे को काफी लम्बे समय तक डेट किया था लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया. खबरों के अनुसार अक्षय ने बताया था कि रिया मैरिज मैटिरियल नहीं है इसलिए उनका ब्रेकअप हुआ.

वही आपको बता दे कि अक्षय खन्ना खुद से 27 साल बड़ी एक राजनेता को डेट करना चाहते थे. अक्षय ने बताया था कि वह हमेशा से जयललिता को डेट करना चाहते थे उन्होंने कहा था कि जयललिता में बहुत कुछ है जो मुझे उनकी ओर आकर्षित करता है. वही अक्षय ने ये भी कहा था कि वो एक रिश्ते में ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रह सकते है. उन्होंने खुले आम कहा था कि उन्हें शादी करने में दिलचस्पी नहीं है कोई भी जिम्मेदारी उन्हें डराती है.

Related posts