शादी के दो महीने बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अनाउंस की प्रेगनेंसी

Alia Bhatt, Ranbir KapoorAlia Bhatt, Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट में कई सालों तक डेट करने के बाद शादी रचा ली है. वही अब शादी के दो महीने बाद इस कपल ने अपने फैंस के साथ ख़ुशख़बरी शेयर की है.

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor expecting their first child

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. आलिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में रणबीर के साथ, आलिया को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा गया. वही दोनों स्क्रीन पर अल्ट्रासाउंड में अपने होने वाले बेबी को देखते नज़र आये. जी हां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी पहली प्रेगनेंसी अनाउंस की है. तस्वीर शेयर कर आलिया ने लिखा ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’ इसके साथ ही आलिया ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमे शेर, शेरनी और उसका बच्चा नज़र आया.आलिया भट्ट के तस्वीर शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वही सेलेब्स और फ्रेंड्स कमेंट कर कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे है. 

साल 2017 में रणबीर आलिया एक दूसरे से फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म आलिया और रणबीर की एक साथ पहली फिल्म है. ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे. पब्लिकली इस कपल का लव अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की रिसेप्शन में नज़र आया. उस दौरान दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले पहुंचे थे. इसके बाद से दोनों के रिलेशन की खबरें लगातार सामने आती रही. वही रणबीर आलिया कई बार सार्वजानिक तौर पर एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते नज़र आये.

Related posts