आलिया भट्ट से वाणी कपूर तक इन एक्ट्रेस का फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर के लिए इस्तेमाल किया गया

Bollywood actressesBollywood actresses

बॉलीवुड में अक्सर कई हिट और फ्लॉप फिल्में देखने मिलती है। बॉलीवुड फिल्मों में हीरो, हीरोइन और विलेन से फिल्मों में जान आती हैं। लेकिन कई फिल्मे ऐसी है जिसमें एक्ट्रेस को सिर्फ ग्लैमर के लिए यूज किया गया है। तो आइए आज जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी बड़ी एक्ट्रेस के बारे में जिन्हें फिल्मों में सिर्फ शो पीस की तरह यूज किया गया हैं।

वाणी कपूर (Vaani Kapoor)

Vaani Kapoor were used only for glamour in film Shamshera

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन फिल्म में रणबीर कपूर की काफी तारीफ हो रही है। वही इस फिल्म में वाणी कपूर का सिर्फ ग्लैमर के लिए इस्तेमाल किया गया था। फिल्म देखने के बाद यूजर्स का कहना था कि फिल्म में उनकी कोई जरुरत नहीं थी। हालांकि वाणी अपने इस रोल से काफी खुश थी।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt were used only for glamour in film RRR

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का किरदार इस साल की सबसे बड़ी फिल्म रही आरआरआर में लोगों को काफी खटका था। फिल्म में आलिया का रोल बेहद छोटा था और उनका स्क्रीनटाइम भी काफी कम था। इस फिल्म में आलिया को सिर्फ ग्लैमर के लिए यूज किया गया था। हालांकि आलिया अपने इल रोल से काफी खुश थीं और वो इस फिल्म में उन्हें लेने के लिए एसएस राजामौली की शुक्रगुजार रहीं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

Sonam Kapoor were used only for glamour in Coldplay Music

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनम कोल्डप्ले के म्यूजिक में सिर्फ एक शॉट में कुछ सेकंड्स के लिए ही नजर आईं थीं। जिसने उनके फैंस को कॉफी निराश किया था। वही सोनम के अनुसार कोल्डप्ले के म्यूजिक वीडियो में नजर आना ही उनके लिए बड़ी बात थी।

तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia)

Tamanna Bhatia were used only for glamour in film Baahubali

पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को फिल्म बाहुबली में सिर्फ ग्लैमर के लिए यूज किया गया था। लोगों का कहना था कि इस फिल्म में उनका किरदार फिल्म को सक्सेस दिलाने के लिए नहीं था। 

Related posts