अमिताभ बच्चन से अक्षय कुमार तक इन एक्टर संग जुड़ चुका रेखा का नाम

Rekha love affairRekha love affair

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रही है. रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से है उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी कहा जाता है। रेखा ने बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी है. रेखा अपने करियर में काफी सफल रही वो अपने करियर के दौरान अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी है. रेखा के अफेयर के बारे में सुनते ही सबसे पहला नाम बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का आता है. अमिताभ और रेखा का अफेयर काफी चर्चा में रहा है लेकिन अमिताभ के सिवा और भी कई बॉलीवुड एक्टर है जिनके साथ रेखा का नाम जुड़ चुका है तो आइए आज जानते है किन किन एक्टर के साथ रेखा का नाम जुड़ा.

जितेन्द्र (Jeetendra)

Rekha’s name was linked up with Jeetendra

बॉलीवुड के पॉपुलर सुपरस्टार अभिनेता जितेन्द्र के साथ रेखा का नाम सबसे पहले जुड़ा था. रेखा से नाम जुड़ने के समय जितेन्द्र शोभा कपूर से शादी कर चुके थे. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में एक साथ काम करने के दौरान रेखा, जितेंद्र को काफी पसंद करने लगी थीं। लेकिन जितेन्द्र शादीशुदा थे तो इस वजह से दोनों के रिश्ते को मंजिल नहीं मिली.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

Rekha’s name was linked up with Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के गुज़रे दौर की सबसे पसंदीदा जोड़ी अमिताभ बच्चन और रेखा की थी. बड़े पर्दे पर रेखा और अमिताभ को काफी पसंद किया गया था. रेखा के प्यार में पड़ने से पहले अमिताभ भी शादी शुदा थे. फिल्मों में काम करने के दौरान रेखा और अमिताभ के बीच काफी नज़दीकियां आ गयी थी. दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब गए थे. लेकिन शादीशुदा होने के कारण अमिताभ इस रिश्ते से पीछे हो गए. वही कहा जाता है कि रेखा अपनी मांग में जो सिंदूर सजाती हैं, वो अमिताभ के नाम का है।

विनोद मेहरा (Vinod Mehra)

Rekha’s name was linked up with Vinod Mehra

अमिताभ के बाद रेखा का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता विनोद मेहरा के साथ जुड़ा वही कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुप् चुप एक दूसरे से शादी कर ली थी. वही शादी के बाद जब विनोद मेहरा रेखा को अपने घर लेके गए तो विनोद की माँ ने रेखा को धक्का देकर घर से निकाल दिया था. जिसके बाद विनोद और रेखा का रिश्ता भी अधूरा रह गया.

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

Rekha’s name was linked up with Sanjay Dutt

रेखा और अभिनेता संजय दत्त के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है. खबरों के अनुसार फिल्म जमीन आसमान की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय दत्त को एक दूसरे से प्यार हो गया था. लेकिन ये रिश्ता भी कामयाब नहीं रहा.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

Rekha’s name was linked up with Akshay Kumar

अभिनेत्री रेखा का खुद से 13 साल चोदे अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भी नाम जुड़ चुका है. अक्षय कुमार ने रेखा के साथ फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री ने आग लगा दी थी जिसके बाद से दोनों के अफेयर की गॉसिप इंडस्ट्री के गलियारे में गूंजने लगी. हालांकि, इन दोनों ने कभी मीडिया में इस बात को जाहिर नहीं किया।

Related posts