अंकिता लोखंडे से कटरीना कैफ तक इन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाएं उड़ी 

Rumors of pregnancy of these actressesRumors of pregnancy of these actresses

बॉलीवुड से टेलीविजन तक हाल ही में कई एक्ट्रेस मां बनी है वही कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो जल्द ही मां बनने वाली है आलिया भट्ट, सोनम कपूर, बिपाशा बसु जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। वही कई एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरे सामने आ रही है। तो आइए आज जानते है हाल ही में किन किन एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

Is Ankita Lokhande Pregnant?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। वही हाल ही में अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद से उनके फैन्स कयास लगा रहे हैं कि वो मां बनने वाली हैं। दरअसल अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अंकिता ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की अंकिता के पेट पर हाथ रखकर पोज दे दिखे साथ ही इस तस्वीर में अंकिता का पेट बाहर नजर आया, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

Is Katrina Kaif Pregnant?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले साल ही अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। वही हाल ही में कटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनका एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कटरीना बैगी ग्रे स्वेटशर्ट और पिंक टाउजर्स पहने नजर आई। वही वॉक करते हुए उनके इस वीडियो में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को कटरीना का बेबी बंप नजर आया है। जिसके बाद से उनके मां बनने की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। वही इससे पहले भी कटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी।  

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

Is Anita Hassanandani Pregnant for second time?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी पिछले साल फरवरी के महीने में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे आरव रेड्डी की मां बनी थी। वही हाल ही में अनीता ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लांट करते अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद उनकी दूसरी बार मां बनने की खबरे सामने आने लगी। लेकिन अनीता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा: “नहीं मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।” इसके बाद भी कई यूजर्स उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाइयां दे रहे हैं।

Related posts