अनुष्का शर्मा के बचपन का प्यार है विराट कोहली, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

Virat Anushka Love StoryVirat Anushka Love Story

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 31 वा जन्मदिन  मना रही है। 1  मई 1988 को कर्नल अजय कुमार शर्मा के यहाँ अयोध्या, उत्तर प्रदेश में पैदा हुई अनुष्का की पढाई बैंगलोर में आर्मी स्कूल से हुई है।अनुष्का के बड़े भाई कर्नेश शर्मा भी पहले मर्चेंट नेवी में थे जो अब फिल्म प्रोडूसर है।

अनुष्का आज अपना बर्थडे पति विराट कोहली के साथ मनाएंगी। अनुष्का शर्मा ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से मनाने का फैसला किया है। इस मोके पर आज हम आपको बताने जा रहे है विराट अनुष्का की लव स्टोरी का वो पहलु वो शायद ही आप जानते होंगे ।

अब तक विराट और अनुष्का के फैंस को यही लगता है की ये लव बर्ड्स की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई और इसके बाद दोनों मिलने लगे और उन्हें प्यार हो गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का-विराट का रिश्ता कुछ सालों का नहीं, बल्कि बचपन से है।

जी है इस बात का खुलासा अनुष्का की दादी उर्मिला जी ने खुद किया। उन्होंने बताया की अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। विराट उस वक्त वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी।

उर्मिला जी का कहना है कि अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रहीं। मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है। सब उसे बचपन से ही जानते थे वह फॅमिली के सदस्य की तरह की था ‘

उर्मिला के मुताबिक कई बार वह जब बच्चों से मिलने बेंगलुरु जाती थीं, तो विराट से मुलाकात होती थी। उन्होंने कहा – ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।’

बचपन के इन दोस्तों का प्यार  तब चर्चा में आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे। अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं ।2014 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 को विराट ने शतक जड़कर अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे कर इस रिश्ते की बात को और हवा दे दी। दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ नजर आए थे इसके बाद दोनों ने साथ में जहीर खान-सागरिगा घटगे की रिसेप्शन पार्टी में खूब एन्जॉय किया।

विराट अनुष्का  का प्यार परवान चढ़ा ही था की दोनों के रिश्ते में कुछ खटास आ गई। बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का ये हॉट कपल अलग हो गया। दोनों की  अनबन की खबरों की बीच ये प्यारी जोड़ी फिर साथ आईऔर इस बार ये रिश्ता ज़िन्दगी भर के लिए जुड़ गया दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तो के बिच शादी कर ली।

दोनों की शादी को ले कर एक सीक्रेट और भी है। मीडिया में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कभी बात न करने वाली अनुष्का ने खुद ये बात बताई की अपने शादी को सीक्रेट रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे।  शादी में सिर्फ 42 लोग ही शामिल हुए थे क्योकि अनुष्का बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी

अनुष्का और विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस समय आईपीएल खेल रहे विराट की कप्तानी में टीम इंडिया जून में विश्व कप के लिए खेलेगी।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें