अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस दे रहे बधाई

Anushka sharma Virat KohliAnushka sharma Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का माता पिता बन गए है. दोनों ने अपने घर बेटी का स्वागत किया. आज दोपहर को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की.

Anushka sharma and Virat Kohli blessed with baby Girl

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया की उनके घर एक नन्ही पारी आयी है. विराट के पोस्ट में लिखा है: हम दोनों की यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है की आज दोपहर को हमारे यह बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है. अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमे इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. साथ ही विराट ने आगे लिखा हम जानते है कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी. स्नेह- विराट.

इस खबर के बाद फैंस और फ्रेंड्स दोनों इस कपल को खूब बधाई दे रहे है और उनकी बेटी को खुद ब्लेसिंग दे रहे है. शादी के 3 साल बादअनुष्का और विराट ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कुछ महीने पहले विराट ने इंस्‍टाग्राम पर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा कि ‘अब वो जल्‍द ही तीन होने वाले हैं. वही अनुष्का ने अपना प्रेगनेंसी टाइम काफी अच्छे से एन्जॉय किया.

Related posts