अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का शानदार वीडियो हो रहा वायरल, दिखा एनिमल लव

Anushka Sharma and Virat KohliAnushka Sharma and Virat Kohli

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस साल के बढ़ते कोरोना के बीच अपने पिछले साल के कोरोना समय की एक वीडियो शेयर की है. यह वीडियो बेहद खास है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में उनके साथ विराट कोहली भी नजर आये.

Anushka Sharma and Virat Kohli’s spectacular priceless video

लॉक डाउन की वजह से एक बार फिर से सभी अपने घरो में बंद हो गए है. ऐसे में पुराने दिनों को याद कर अनुष्का शर्मा ने एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो पिछले साल हुए लॉकडाउन के वक्त का है. इस वीडियो में अनुष्का और विराट दोनों ही अपने पैट ड्यूड और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते, मस्ती कहते और उन्हें फीड करवाते नज़र आए.

Animal Lover Anushka Sharma and Virat Kohli

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा: ‘बीते साल के कुछ खास और अनमोल पल.’ आपको बतादे कि अनुष्का और विराट दोनों ही एनिमल लवर है. इस वीडियो को देख कर दोनों का एनिमल से प्यार साफ़ ज़ाहिर हो रहा है. अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, इस वीडियो को अब तक 52 लाख से ऊपर लोग देख चुके है. इसके साथ ही फैंस जानकर अनुष्का और विराट की तारीफ कर रहे है.

Animal Lover Anushka Sharma feeding street dogs

आपको बतादे कि अनुष्का ने 11 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया था. अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को वामिका नाम दिया, अनुष्का बेटी संग अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं.

विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। आपको बता दे दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने फिर अलग होने और फिर साथ आने के बाद दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।

Related posts