अनुष्का शर्मा से आलिया भट्ट तक जानें इन बॉलीवुड सेलेब्स के निकनेम

Bollywood celebsBollywood celebs

हम सभी के बचपन में कुछ न कुछ निक नेम होते हैं जिस नाम से हमे हमारे चाहने वाले बुलाते है. इसी तरह बॉलीवुड सेलेब्स के भी तरह-तरह के निकनेम हैं, और निकनेम से ही उन्हें घरों में पुकारा जाता है. वही ऐसे कुछ सेलेब्स है जिन्हे निकनेम थोड़े अजीब और फनी है तो आइये जानते है बॉलीवुड सेलेब्स के निकनेम।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Anushka Sharma’s nickname

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का निकनेम काफी फनी था बचपन में अनुष्का को ‘नुष्केश्वर’ नाम से बुलाया जाता था। लेकिन बड़े होने पर उनके इस नाम को छोटा करके ‘नुश्की’ कर दिया गया. अनुष्का के पति विराट कोहली भी उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

Hrithik Roshan’s nickname

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का बचपन का नाम ‘डुग्गू’ था. उन्हें ये नाम उनकी दादी ने दिया था. इसके पीछे की वजह यह थी कि, उनका परिवार चाहता था कि ऋतिक का निकनेम उनके पिता राकेश रोशन के निकनेम ‘गुड्डू’ से मिलता जुलता हो इसलिए उनका नाम डुग्गू रखा गया.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt’s nickname

बॉलीवुड की पॉपुलर और क्यूटेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट बचपन में काफी गोल-मटोल थी जिसकी वजह से आलिया का निकनेम आलू रखा गया. आज भी आलिया को उनके फैंस, परिवार और चाहने वाले उन्हें ‘आलू’ नाम से ही बुलाते है.

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

Kartik Aaryan’s nickname

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन ने लोखड़ौन के दौरान एक वीडियो शेयर कर बताया था कि घर पर उन्हें प्यार से ‘कोकी’ नाम से बुलाया जाता है. सिंधी भाषा में इस शब्द का अर्थ ‘परांठा’ होता है.

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

Sonam Kapoor’s nickname

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर की लाड़ली है. अपनी कपूर सोनम को प्यार से ‘जिराफ’ कहकर बुलाते थे। इसका कारण है सोनम की लम्बी गर्दन। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया था कि, ”मेरी गर्दन बहुत लंबी थी, इसलिए मेरे पिता, मुझे ‘जिराफ’ कहते थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

Aishwarya Rai Bachchan’s nickname

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का भी निकनेम है. ऐश्वर्या को बचपन में ‘गुल्लू’ कहकर बुलाया जाता था। लेकिन, ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड में और उनके फैन्स ‘ऐश’ कहकर बुलाते है.

Related posts