भारत में हुए 21 दिन के लॉक डाउन के चलते दूरदर्शन पर 80 के दशक के आइकोनिक शो रामायण का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। 33 साल बाद भी रामानंद सागर निर्देशित इस ऐतिहासिक शो रामायण को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस शो ने री-टेलीकास्ट के साथ ही टीआरपी में भी रिकॉर्ड बनाया है।
इस शो में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी, हनुमान का किरदार दारा सिंह और रावण का अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाया गया था और इन्होने यह किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया की आज भी इनका कोई मुकबला नहीं है।
लेकिन जब से रामायण का पुनः प्रसारण शुरू हुआ है एक और शख्स काफी चर्चा में है और इसकी वजह है इनका रामायण में कई बार अलग अलग तरह के रोल में नजर आना। आपको बता दे की इन एक्टर का नाम असलम खान है जिन्होंने रामायण में करीब 7 तरह के किरदार निभाए है। जिनमे राक्षस, ऋषि मुनि, समुद्र देवता, नल के रूप और वानर के रूप में भी देखा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे असलम खान’ ठाणे के हैं और मुंबई में रहते हैं। रामायण के पुनः प्रसारण के बाद इनके बेटे ज़िगाम खान ने ट्वीट कर लिखा है “मेरे लिए अभी बहुत गर्व का क्षण है और #RamayanOnDDNational को प्रसारित करने के लिए धन्यवाद क्योंकि मेरे पिता सर असलम खान एक प्रमुख सहायक भूमिका का हिस्सा रहे हैं। सभी रामायण टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद”।
असलम खान ने न केवल रामायण में कई किरदार निभाए हैं, बल्कि रामानंद सागर के कृष्णा में भी अभिनय किया है, जहां उन्होंने एक महिला का किरदार निभाया है।
यह कलाकार श्री रामानंद सागर जी द्वारा बनाए गए हर टीवी सीरियल में अलग-अलग रोल नजर आ चुके है। रामायण और कृष्णा ही नहीं, असलम ने ‘अलिफ लैला’ में भी कई भूमिकाएँ निभाई हैं। एक डाकू से लेकर एक जिन्न तक का रोल शामिल है।
टीवी सीरियल ‘रामायण’ को दर्शकों से मिले प्यार ने TRP के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए है।
इसका ऐलान खुद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने किया है उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया की ‘मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘रामायण’ साल 2015 से लेकर अब तक दूरदर्शन पर सबसे अधिक टीआरपी हासिल करने वाला शो बन गया है। ‘वैसे तो टेलीविज़न पर अब तक 3 बार रामायण पर शो बन चूका है लेकिन आज भी दर्शको की पसंद सबसे पुरानी रामानंद सागर की रामायण ही है।
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…
आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…
आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…